ICC ने सोमवार को विश्व कप सुपर लीग की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। यह लीग 30 जुलाई से साउथैम्पटन में इंग्लैंड और आयलैंड बीच शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ शुरू हो रही है। वनडे क्रिकेट में रोचकता लाने के लिए लाई गई यह लीग 2023 में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है, शीर्ष सात टीमों को विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा।
इस लीग में 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें 12 पूर्ण सदस्य हैं जबकि एक और टीम नीदरलैंड है जिसे आईसीसी सुपर लीग 2015-17 की विजेता होने के कारण इस लीग में जगह मिली है।
आईसीसी के क्रिकेट संचालन, महाप्रबंधक ज्यॉफ एलार्डाइस ने कहा, हम आईसीसी पुरुष विश्व कप सुपर लीग की शुरुआत करते हुए काफी खुश हैं जो इंग्लैंड और आयरलैंड के साथ शुरू हो रही है। यह लीग वनडे क्रिकेट में अगले तीन महीनों में अहमियत लेकर आएगी क्योंकि इसके माध्यम से 2023 विश्व कप दाव पर होगा।
उन्होंने कहा, पिछले सप्ताह विश्व कप को 2023 ले जाने का फैसला किया गया जो हमें कोविड-19 के कारण रद्द किए गए मैचों की भरपाई करने का मौका मिलेगा और क्वालीफिकेशन प्रक्रिया को सुरक्षित रखेगा।


Download Android App
Download iOS App



