WPL: Harmanpreet Kaur के तूफान में उड़ा UP Warriorz,मुंबई की लगातार चौथी जीत

Summary :

आईपीएल के बाद विमेंस प्रिमियर लीग में भी मुंबई इंडियंस का बोलबाला होता दिख रहा हैं। अब तक हरमनप्रीत कौर की टीम इस टूर्नामेंट में अजय रही है। रिलायंस ग्रुप की यह टीम अब तक 4 में से चारो मुकाबले जीत कर नंबर-1 टीम बनी हुई हैं।

आईपीएल के बाद विमेंस प्रिमियर लीग में भी मुंबई इंडियंस का बोलबाला होता दिख रहा हैं। अब तक हरमनप्रीत कौर की टीम इस टूर्नामेंट में अजय रही है। रिलायंस ग्रुप की यह टीम अब तक 4 में से चारो मुकाबले जीत कर नंबर-1 टीम बनी हुई हैं। कल इस टीम का मुकाबला यूपी वॉरियर्स के खिलाफ था, जिसे हरमनप्रीत कौर ने अपने बलबूते पर जीता दी। यह यूपी वारियर्स की दूसरी हार हुई हैं।
कल के मुकाबले में यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हिली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम ने मिलकर 20 ओवर में अपने 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसमें कप्तान हिली ने 46 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन बनाई।इसके अलावा ताहिला मेग्राथ ने भी 37 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 50 रन की अच्छी पारी खेली। इसके अलावा देविका वैद्य ने 6, किरण नवगिरे ने 17, सिमरन शेख नाबाद 9, एकलेस्टन 1 रन की छोटी-छोटी पारी के बदौलत टीम का स्कोर 159 पहुंच गया। वहीं मुंबई की सायका इशाक ने अपने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल की।
160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की काफी ठोस शुरुआत रही। हालांकि पहले विकेट की साझेदारी में यास्तिका भाटिया का ज्यादा योगदान रहा। उन्होंने 27 गेदों पर 42 रन की पारी खेली और उनका साथ दी हेली मैथ्यूज ने, जिन्होंने 17 गेदों पर 12 रन बनाई। पहले 2 विकेट गिरने के बाद नेट शिवर-ब्रंट 31 गेदों पर नाबाद 45 और कप्तान हरमन की 33 गेंदों पर 53 रन की जबरदस्त पारी के बदौलत मुंबई ने 17.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला अब कल गुजरात जाएंट्स के खिलाफ होना है। गुजरात जाएंट्स की हालत भी इस वक्त कुछ खास नहीं लग रही हैं।  
वहीं आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला होना हैं। बैंगलोर अब तक इस टूर्नामेंट में अपने जीत का खाता नहीं खोल पाई हैं। वहीं दिल्ली अपने 4 में से 3 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। तो आज स्मृति मंधाना की टीम जीत का आगाज कर पाती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।   

Desk Team