Yashasvi Jaiswal Father’s Day Gift: 1 जुलाई से भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू होने जा रहा है, जिसमें दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस अहम दौरे के लिए टीम सेलेक्शन में एक बड़ा फैसला सामने आया है, जिसमें ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को वनडे स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई है।
Yashasvi Jaiswal’s Special Father’s Day Surprise: यशस्वी जायसवाल ने पिता को गिफ्ट की लग्जरी कार

हालांकि सेलेक्शन से बाहर रहने के बावजूद यशस्वी जायसवाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। क्योंकि फादर्स डे के खास मौके पर उन्होंने अपने पिता को एक लग्जरी कार गिफ्ट करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनके भाई तेजस्वी जायसवाल ने इस खास पल की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं हैं, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
Yashasvi Jaiswal Gifted A Luxurious Mercedes GLS: पिता को दिया खास तोहफा

फादर्स डे पर यशस्वी अपने परिवार के साथ कार खरीदने पहुंचे, जहां उनका पूरा परिवार बेहद सिंपल और सादगी भरे अंदाज में नजर आया। खासकर उनके पिता की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया। इसी मौके पर यशस्वी ने अपने पिता को एक शानदार मर्सिडीज GLS कार गिफ्ट की, जिसकी कीमत करीब 1.32 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Yashasvi Jaiswal Viral News: हालिया प्रदर्शन के बावजूद बाहर

गौरतलब है कि यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार शतक लगाया था। उन्होंने 110 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बावजूद जब उन्हें इंग्लैंड दौरे की वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया, तो सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर काफी चर्चा और बहस देखने को मिली।
Yashasvi Jaiswal Father’s Day Gift: टीम से बाहर रहने की वजह

यशस्वी जायसवाल के सेलेक्शन न होने की सबसे बड़ी वजह टीम कॉम्बिनेशन मानी जा रही है। वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल पहले से ही ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जिससे एक और ओपनर के लिए जगह लिमिटेड हो जाती है। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी और एक्सपीरिएंस्ड बल्लेबाज मौजूद हैं, जिसके चलते टीम में संतुलन बनाए रखना सेलेक्टर्स के लिए प्राइयोरिटी रहा। इसी वजह से बेहतरीन फॉर्म के बावजूद यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड दौरे की वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ा है।


Download Android App
Download iOS App




