Rohit Sharma के साथ अपने पहले ही मैच में Yashasvi Jaiswal ने 40 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहराया

Summary :

डॉमिनिका में खेले जा रहे पहले मैच में भारतीय टीम ने दो युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग में शामिल किया। पहले यशस्वी जयसवाल और दूसरे ईशान किशन। ईशान किशन को एक विकेट कीपर बल्लेबाज़ के तौर पर खिलाया गया तो वहीँ यशस्वी जयसवाल को सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर टीम में जगह दी गई। इ

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच 12 जुलाई से शुरू हो गया है। जिसके पहले ही दिन भारतीय टीम ने मेजबान टीम पर पकड़ मजबूत कर ली है। पहल गेंदबाज़ी करते हुए अश्विन और जडेजा की शानदार गेंदबाज़ी के दम पर वेस्टइंडीज को 150 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। इसके बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए टीम को एक ठोस शुरुआत दिलाई और दिन का खेल समाप्त होने तक 80 पर कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इसी के साथ रोहित और यशस्वी ने 40 साल पहले के रिकॉर्ड को फिर से दोहराया है। 
डॉमिनिका में खेले जा रहे पहले मैच में भारतीय टीम ने दो युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग में शामिल किया। पहले यशस्वी जयसवाल और दूसरे ईशान किशन। ईशान किशन को एक विकेट कीपर बल्लेबाज़ के तौर पर खिलाया गया तो वहीँ यशस्वी जयसवाल को सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर टीम में जगह दी गई। इसी के साथ यशस्वी ने इसका पूरा फायदा भी उठाया और रोहित के साथ मिलकर 80 रन की साझेदारी की और साथ ही भारतीय टीम की इस नई ओपनिंग जोड़ी ने 40 साल बाद एक रिकॉर्ड कायम किया है। 1983 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है की भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दोंनो ओपनर मुंबई के लिए घरेलु क्रिकेट में खेलते हो। इससे पहले यह 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट मैच हुआ था जब मुंबई की टीम से खेलने वाले सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की थी। इससे पहले 1982 में भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में दो मुंबई के खिलाड़ियों ने भारत के लिए ओपनिंग की थी। इस दौरान ओवल मैदान में रवि शास्त्री और सुरु नायक ने पारी की शुरुआत की थी। सुरु नायक भी मुंबई की घरेलु टीम से क्रिकेट खेलते थे। 

हालांकि 1983 के बाद से कभी ऐसा नहीं हुआ कि दोनों ओपनर मुंबई से तलूक रखते हो। वहीँ आपको बता दें कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस समय प्लेइंग 11 में चार ऐसे खिलाड़ी है जो मुंबई के लिए घरेलु क्रिकेट में खेलते है। रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल के साथ टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर भी मुंबई की टीम से ही खेलते हैं। मैच  की बात करें तो पहले गेंदबाज़ी करते हुए अश्विन के पांच और रविंद्र जडेजा के तीन विकेट की मदद से भारत ने वेस्ट इंडीज को केवल 150 रन पर समेट दिया और फिर बैटिंग करते हुए यशस्वी ने 73 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 40  रन बना लिए है। जबकि दूसरे छोर पर कप्तान रोहित शर्मा भी 65 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्का लगाकर नाबाद 30 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद है।  अब आज दूसरे दिन खेल में भी यह दोनों खिलाड़ी एक बड़ी पारी खेलने को देखंगे। 

Desk Team