भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर प्लेयर युवराज सिंह भी बॉटल कैप चैलेंज में शामिल हो गए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर यह चैलेंज खूब वायरल हो रहा है। लोग बोतल का ढक्कन राउंडहाउस किक मारकर खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई लोगों ने इस चैलेंज को करते हुए अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और आगे लोगों को चैलेंज भी दिया है।
युवराज सिंह ने बोतल कैप चैलेंज किया
युवराज सिंह ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। लेकिन इस चैलेंज को युवराज ने एक अनोखे स्टाइल से शुरु किया है। यह चैलेंज युवराज ने अपने घर की छत पर किया।
युवराज ने अपने बल्लेबाज से गेंद को हिट किया और बोतल का कैप उससे खोलते हुए नजर आए। इस वीडियो को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर युवराज ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही इस चैलेंज को युवराज ने ब्रायन लारा, शिखर धवन, क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर को करने के लिए नॉमिनेट किया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से युवराज ने हाल ही में संन्यास लिया है। वनडे क्रिकेट में युवराज सिंह ने भारत की तरफ से 304 मैच खेलते हुए 8701 रन बनाए हैं। इस दौरान युवराज ने 14 शतक और 52 अर्धशतक जड़े हैं। इसके साथ ही युवराज सिंह ने टी20 क्रिकेट में 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्कों का रिकॉर्ड भी बनाया हुआ है।



Download Android App
Download iOS App



