भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा पिछले दिनों हनीमून मनाने के लिए दुबई रवाना हुए थे। इस बीच यह कपल दुबई में रहते हुए भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आया। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरों और बेहद क्यूट वीडियो के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। ऐसे में इस जोड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

दरअसल वीडियो में धनाश्री और युजवेंद्र रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो को दोनों के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है।
इस वीडियो में धनाश्री वर्मा जहां मल्टी कलर ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं तो वहीं युजवेंद्र चहल ने जैकेट कैरी की हुई है। इस वीडियो में युजवेंद्र अपनी वाइफ को किस कर रहे हैं। वहीं ये कपल एक साथ बेहद प्यारा भी लग रहा है। वैसे युजवेंद्र और धनाश्री के इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं तभी लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं साथ ही अपनी प्रतिकिया भी दे रहे हैं।

गौरतलब है कि धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने अपनी शादी से जुड़ी कई सारी फोटोज अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करी हैं। वहीं इस कपल की सगाई से लेकर हल्दी तक सभी रस्मों से जुड़ी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

मालूम हो युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा ने इसी साल अगस्त के महीने में सगाई की थी। वहीं चहल ने जहां अपने खेल के अंदाज से लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाई तो वहीं धनाश्री वर्मा ने अपने डांस से अपनी एक अलग पहचान कायम की है। बता दें,धनाश्री एक डॉक्टर होने के साथ-साथ एक जानी-मानी कोरियोग्राफर भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



