भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की दोस्ती कितनी मशहूर है यह तो आप सब ही जानते हैं। युवा गेंदबाज युजवेंद्र चहल टीम के उन खिलाड़ियों में से हैं जिनकी दोस्ती बल्लेबाज रोहित शर्मा से बहुत खास है।

कई बार सोशल मीडिया पर देखा गया है कि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह और युजवेंद्र चहल के बीच मस्ती भरी नोक-झोंक चलती रहती है। एक बार फिर से ऐसा ही मजाक इन दिनों के बीच देखने को मिला है।

सोशल मीडिया पर रोहित और बेटी समायरा के साथ रितिका ने एक तस्वीर पोस्ट की लेकिन उन्होंने उस तस्वीर में से युजवेंद्र चहल को ही हटा दिया। उसके बाद जब चहल ने कमेंट करके रितिका से उन्हें क्रॉप करने की वजह पूछी तो उन्होंने में मजेदार जवाब देते हुए चहल की बोलती बंद कर दी। बता दें कि सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करते हुए रितिका ने कैप्शन में लिखा, ‘Reunited’।
उसके बाद इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए युजवेंद्र चहल ने पूछा आपने इस तस्वीर में से मुझे क्रॉप क्यों कर दिया भाभी? चहल के कमेंट का जवाब देते हुए रितिका ने कहा कि इस तस्वीर पर आपकी कूलनेस हावी हो रही थी इसलिए क्राॅप कर दिया। फैन्स ने भी दोनों के बीच इस हंसी मजाक को खूब एन्जॉय किया। इस पर कई फैन्स ने कमेंट करते हुए कहा कि ऐसा इसलिए किया क्योंकि आप कबाब में हड्डी बन रहे थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में जहां रोहित शर्मा बिजी हैं तो वहीं युजवेंद्र चहल अपनी टीम में वापसी का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा ने विश्व कप 2019 में शानदार प्रदर्शन किया था उसके बाद से वैसी ही आग उनके बल्ले से नहीं देखने को मिली है।

वेस्टइंडीज दौरे पर भी रोहित शर्मा ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के मोहाली मैच में भी रोहित शर्मा 12 रनों पर आउट हो गए थे। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को शामिल नहीं किया गया है।



Download Android App
Download iOS App



