युजवेंद्र चहल IPL खेलते-खेलते रोमांस में डूबे,होने वाली पत्नी धनश्री की फोटो शेयर करके लिखा- ‘तुम्हारी मुस्कान…’

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पिछले महीने सगाई हुई है। आरसीबी के स्पिन खिलाड़ी की सगाई मशहूर यूट्यूबर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से हुई है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पिछले महीने सगाई हुई है। आरसीबी के स्पिन खिलाड़ी की सगाई मशहूर यूट्यूबर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से हुई है। सगाई के बाद वो आईपीएल खेलने के लिए दुबई चले आए हैं। वैसे कुछ भी हो आईपीएल खेलते हुए भी चहल अपनी होने वाली वाइफ धनश्री को बहुत याद कर रहे हैं,तभी तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर धनश्री के लिए एक बेहद रोमांटिक पोस्ट साझा किया है। 
युजवेंद्र चहल  ने धनश्री के साथ फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘तुमने मुझे जो मुस्कान दी है, मैंने वो पहनी है।  इस पोस्ट पर धनश्री ने भी कमेंट किया, उन्होंने लिखा, धन्यवाद, हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहो।  

बता दें कि युजवेंद्र चहल इन दिनों आईपीए में बहुत शानदार परफॉर्म कर रहे हैं,उन्होंने पहले मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था,जिस पर धनश्री ने एक वीडियो भी पोस्ट करके चहल को बधाई दी थी। वहीं इससे पहले इस कपल ने एक वीडियो भी बनाया था। जिसमें उन्होंने रसोड़े में कौन था सॉन्ग पर परफॉर्म करते हुए नजर आए थे। 
वहीं बात अगर धनश्री की करें तो वो एक मशहूर यूट्यूबर हैं,उनकी डांस वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। वैसे युजवेंद्र चहल से सगाई के बाद क्रिकेट प्रेमी भी उनके वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। 

Desk Team