युजवेंद्र चहल इस बार आपको RCB की जगह राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते दिखेंगे। राजस्थान ने उन्हें 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, और वो ऑक्शन के सबसे महंगे स्पिन गेंदबाज थे। माना राजस्थान ने चहल को बड़ी रकम देखर ख़रीदा लेकिन इसका ये मतलब तो नहीं की वो टीम की सभी जिम्मेदारियां उनके ऊपर डाल दें। राजस्थान रॉयल्स के ट्वीटर हैंडल से आज कुछ ऐसी ही बाते सामने आई हैं। जिनके मुताबिक चहल राजस्थान के नए कप्तान हैं साथ ही वो बटलर के साथ ओपनिंग करते भी दिखेंगे हालाँकि इसके लिए फैंस से शर्त भी रखी गयी। आखिर क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
Meet RR new captain @yuzi_chahal 🎉 🎉 pic.twitter.com/ygpXQnK9Cv
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 16, 2022
RR me twitter account me in login kar Diya hai … bola tha admin job pange mat Lena 🤣🤣 https://t.co/k3yNd6VsEx
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 16, 2022
ये सब शुरू हुआ जब राजस्थान ने चहल का एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वो ढेर सारा खाना आर्डर कर रहे होते हैं। जिसके बाद चहल उस वीडियो का रिप्लाई करते हुए कहते हैं की अब वो राजस्थान का ट्वीटर हैंडल हैक कर लेंगे। और इसका जवाब देते हुए राजस्थान का एडमिन अनिल कपूर की फिल्म का डायलॉग यूज़ करते हुए कहता है आप जो बोल रहे हैं वो बहस करने के लिए सुनने के लिए अच्छा है लेकिन प्रैक्टिकल नहीं हो सकता। जिसके कुछ ही मिनटों बाद चहल को राजस्थान के ट्वीटर हैंडल का एक्सेस मिल जाता है और वो ऊट पटांग ट्वीट करने लगते हैं।
Yeah account hack kar dunga ab main 🤣🤣
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) March 16, 2022
https://t.co/VrEeH2UZ0f pic.twitter.com/tvSMgoOjEG
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 16, 2022
10000 Retweets and He will open with @josbuttler uncle 🤣😍 pic.twitter.com/2gjr1GxdWK
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 16, 2022
चहल राजस्थान के ट्वीटर हैंडल से खुद को टीम का नया कप्तान घोषित कर देते हैं। जिसके बाद टीम के असली कप्तान संजू सेमसन भी उनको बधाई दें देते हैं। फिर अगले ही ट्वीट में वो बटलर के साथ ओपनिंग करने की भी बात करते हैं बशर्ते फैंस ने इस ट्वीट को 10000 बार रिट्वीट करना होगा। चहल ने तो यहां तक भी कह दिया की पृथ्वी के चारों ओर घूमने वाला चाँद भी उनकी ही देन है।
Chaand par hai apun 🔥 🔥 pic.twitter.com/ZrmBgehkSt
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 16, 2022
Where are you my love @ashwinravi99 💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗 no calls no texts koi or hai kya aapki life mein? 😭😭😒😒
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 16, 2022
Iss baar Bach Gaye admin 😂 logging out now #pangamatlena #hallabol 💗💗 pic.twitter.com/kgmP2LYebB
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 16, 2022
हालाँकि अब चहल ने अकाउंट से लॉग आउट करना लिया है ओर राजस्थान रॉयल्स के एडमिन ने भी कन्फर्म कर दिया है की अकाउंट फिरसे उनके पास आ गया है। जो भी हो लेकिन चहल की इस मस्ती ने सबको थोड़ी देर के लिए चौंका जरूर दिया था।
Account was hacked, ignore all tweets and DMs 🙄 pic.twitter.com/VTZsn7B35P
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 16, 2022