क्या जिम्बाब्वे-बांग्लादेश के मैच पर ‘भूत’ ने लगाया विराम? फैन्स ने वीडियो शेयर करके दी अपनी प्रतिक्रिया

Summary :

इन दिनों जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसमें दोनों टीम्स ने टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली है।

इन दिनों जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसमें दोनों टीम्स ने टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली है। दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे ने  23 रन से जीत दर्ज की है। लेकिन इस मैच के बीच कुछ ऐसी डरावनी घटना हो गयी जिससे अब हर कोई हैरान है। इस मूवमेंट का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैदान पर भूत आया? 
जब इस मुकाबले की दूसरी पारी में जिम्बाब्वे बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी तब कुछ ऐसा हो गया  जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जब जिम्बाब्वे की टीम बल्लेबाजी कर रही थी इस दौरान एक पल ऐसा आया कि विकेट के ऊपर से बेल्स अपने आप ही गिर गए। यही नहीं ये फैसला फिर थर्ड अंपायर के पास पहुंचा। तब उन्होंने बताया की बेल्स हवा की वजह से गिर गई हैं, लेकिन लोगों का मानना है कि मैदान पर भूत आया था।

इस घटना के हो जाने के बाद सोशल मीडिया की जनता ने अपनी प्रतिक्रियां देनी शुरू कर दी। इतना नहीं फैंस ने तो इस घटना को ‘भूतहा’ करार दिया। अब फैंस ने इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए कहा था कि भूत द्वारा लिया गया पहला विकेट।
जिम्बाब्वे की हुई जीत….
इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 166 रन बनाए और इसके बाद बांग्लादेश को 19.5 ओवर में 143 रन पर आउट करके सीरीज 1-1 से बराबर की। सलामी बल्लेबाज वेस्ले मधेवेरे ने सर्वाधिक 73 रन बनाए, जिससे जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को बांग्लादेश को 23 रन से हराकर हरारे में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखा। बता दें, तीसरा और निर्णायक मैच इसी मैदान पर रविवार को खेला जाएगा। बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को एकमात्र टेस्ट मैच में 220 रन से हराया था और फिर वनडे सीरीज 3-0 से जीती थी।
 

Desk Team