Google Gemini : Gemini लेगा Google की जगह? हो सकता है बड़ा बदलाव

Summary :

Google Gemini : एआई मौजूदा समय में टेक उद्योग में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कंपनी इस ओर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। अब दिग्गज टेक कंपनी गूगल भी अपने एआई मॉडल गूगल जेमिनी (Google Gemini) के जरिए एआई पर बड़ा दांव लगाने जा रही है। गूगल इवेंट में सीईओ सुंदर पिचाई ने गूगल जेमिनी एआई मॉडल को लेकर एक योजना पेश की। Highlights  10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया साइन अप Google एआई पर निवेश कर रही  मोबाइल पर भी कर सकते है Google Gemini का इस्तेमाल सुंदर पिचाई ने Google Gemini को लेकर की घोषणा…

Google Gemini : एआई मौजूदा समय में टेक उद्योग में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कंपनी इस ओर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। अब दिग्गज टेक कंपनी गूगल भी अपने एआई मॉडल गूगल जेमिनी (Google Gemini) के जरिए एआई पर बड़ा दांव लगाने जा रही है। गूगल इवेंट में सीईओ सुंदर पिचाई ने गूगल जेमिनी एआई मॉडल को लेकर एक योजना पेश की।

Highlights 

  • 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया साइन अप
  • Google एआई पर निवेश कर रही 
  • मोबाइल पर भी कर सकते है Google Gemini का इस्तेमाल

सुंदर पिचाई ने Google Gemini को लेकर की घोषणा

Sundar Pichai
Sundar Pichai

अमेरिका में होने वाली कंपनी की फ्लैगशिप कॉन्फ्रेंस में सुंदर पिचाई ने गूगल जेमिनी (Google Gemini) एआई मॉडल के बारे में जोर देते हुए कहा कि एक दशक से ज्यादा समय से कंपनी एआई पर निवेश कर रही है। हम शोध उत्पाद और ढांचे के हर स्तर पर नवाचार कर रहे हैं। गूगल पूरी तरह से जेमिनी युग में चला गया है। इसके अलावा जेमिनी के पास काफी सारी विशेषताएं हैं और इसमें सर्च, फोटो, वर्कस्पेस और एंड्रॉइड आदि शामिल हैं।

मोबाइल पर भी कर पाएंगे Google Gemini का इस्तेमाल

Sundar Pichai
Sundar Pichai

सुंदर पिचाई ने कहा कि अभी हम एआई प्लेटफार्म (Google Gemini)  की तरफ शिफ्ट होने के शुरुआती चरण में हैं। हमें इसमें क्रिएटर, डेवलपर, स्टार्टअप और सभी के लिए कई सारे अवसर दिखते हैं। एडवांस जेमिनी प्लेटफॉर्म पर पिछले तीन महीने में 10 लाख से ज्यादा लोग साइन अप कर चुके हैं। जेमिनी 1.5 प्रो को लॉन्ग टेक्स्ट में बनाने में बड़ी सफलता मिली है। पिचाई ने आगे कहा गूगल जेमिनी का इस्तेमाल लोग आसानी से मोबाइल पर भी कर सकते हैं। इसके लिए एप्पल स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर ऐप उपलब्ध है।गूगल जेमिनी (Google Gemini)  से सबसे ज्यादा बदलाव सर्च करने के तरीके में होने वाला है। पिचाई ने आगे कहा कि हम इस सप्ताह अमेरिका में सभी के लिए एक पूरी तरह से नया अनुभव, एआई ओवरव्यू लॉन्च करना शुरू करेंगे और हम इसे जल्द ही और अधिक देशों में लाएंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News