Harrier EV Price Drop: Tata Motors ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV हैरियर EV का एक नया और ज्यादा किफायती ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने Fearless+ QWD 75 नाम से नया मॉडल पेश किया है, जिससे अब ग्राहकों के लिए AWD ऑप्शन पहले से सस्ता हो गया है। इस नए वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 26.49 लाख रुपये रखी गई है, जो टॉप मॉडल Empowered QWD 75 से करीब 2.50 लाख रुपये कम है। पहले AWD लेने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती थी, लेकिन अब दो विकल्प मिलने से ग्राहकों को ज्यादा सुविधा मिलेगी।
Harrier EV Advance Features: शानदार और एडवांस फीचर्स
- नई हैरियर EV Fearless+ 75 में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
- इसमें 540-डिग्री कैमरा मिलता है, जिससे ड्राइविंग और पार्किंग आसान हो जाती है।
- साथ ही डिजिटल IRVM (इनबिल्ट डैशकैम के साथ) दिया गया है, जो सुरक्षा को और बेहतर बनाता है।
- इसके अलावा ऑटो पार्क असिस्ट (APA) में लगभग 15 अलग-अलग फंक्शन दिए गए हैं।
- कार में Dolby Atmos साउंड सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और डिजिटल की जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
- डिजिटल की में अल्ट्रा-वाइड बैंड, ब्लूटूथ लो एनर्जी और NFC सपोर्ट शामिल है, जिससे बिना चाबी के भी कार एक्सेस की जा सकती है।
Harrier EV Technology: इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
- इस SUV का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम बनाया गया है।
- इसमें 14.53 इंच का Samsung Neo QLED टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इनबिल्ट नेविगेशन के साथ आता है।
- इसके अलावा पावर्ड बॉस मोड, मेमोरी फंक्शन वाले विंग मिरर और ड्यूल-टोन डिजिटल स्टीयरिंग व्हील जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
- कार में 4 टेरेन मोड दिए गए हैं – नॉर्मल, वेट, रफ और कस्टम। साथ ही डोर और सेंटर कंसोल में एंबिएंट लाइटिंग भी दी गई है, जो केबिन को और आकर्षक बनाती है।
Harrier EV Battery Performance: बैटरी, परफॉर्मेंस और रेंज

- नई हैरियर EV Fearless+ 75 में 75kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो डुअल मोटर सेटअप के साथ आती है।
- यह SUV 313bhp की पावर और 504Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
- परफॉर्मेंस की बात करें तो Boost मोड में यह गाड़ी सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
- रेंज के मामले में कंपनी का दावा है कि यह कार RWD वेरिएंट में 627 किमी और AWD वेरिएंट में 622 किमी तक चल सकती है।
Harrier EV Price Drop: चार्जिंग टाइम
- चार्जिंग के लिए इसमें दो विकल्प दिए गए हैं। 7.2kW AC चार्जर से यह कार 0 से 100% तक चार्ज होने में लगभग 10.7 घंटे लेती है।
- वहीं, 120kW DC फास्ट चार्जर से 20% से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 25 मिनट लगते हैं, जो लंबी यात्राओं के लिए काफी उपयोगी है।
Harrier EV Competition: किन कारों से है मुकाबला?
- भारतीय बाजार में हैरियर EV का मुकाबला कई इलेक्ट्रिक SUVs से है।
- इसमें Mahindra XEV 9e, BYD Atto 3 और Hyundai Creta EV जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
- टाटा ने हैरियर EV को पहली बार 3 जून 2025 को लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 21.49 लाख रुपये थी।
- इसमें ADAS लेवल 2 जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Powerful Look, New and Advanced Features के साथ लॉन्च हुई Skoda Kushaq Facelift, कीमत सिर्फ ₹10.69 लाख






















