Powerful Engine, Advanced Technology और Best Featurs के साथ आ रही Mahindra XUV 7XO

Summary :

Mahindra XUV 7XO Teaser: Mahindra बहुत जल्द अपनी नई SUV XUV 7XO को भारतीय बाजार में उतारने वाली है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका पहला टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस SUV के डिजाइन और फीचर्स की झलक साफ देखने को मिल रही है। बता दें कि दमदार इंजन और एडवांस तकनीक से लैस यह SUV 5 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से लॉन्च होगी। Mahindra XUV 7XO Teaser: 14 सेकंड के टीजर में क्या खास दिखा? महिंद्रा के जारी किए गए 14 सेकंड के छोटे से वीडियो में SUV का लुक काफी मॉडर्न नजर आता है। वीडियो…

Mahindra XUV 7XO Teaser: Mahindra बहुत जल्द अपनी नई SUV XUV 7XO को भारतीय बाजार में उतारने वाली है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका पहला टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस SUV के डिजाइन और फीचर्स की झलक साफ देखने को मिल रही है। बता दें कि दमदार इंजन और एडवांस तकनीक से लैस यह SUV 5 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से लॉन्च होगी।

Mahindra XUV 7XO Teaser: 14 सेकंड के टीजर में क्या खास दिखा?

महिंद्रा के जारी किए गए 14 सेकंड के छोटे से वीडियो में SUV का लुक काफी मॉडर्न नजर आता है।

वीडियो में दिखने वाले प्रमुख डिजाइन एलिमेंट्स:

  • नए L-शेप LED DRL
  • आकर्षक प्रोजेक्टर हेडलैंप्स
  • पीछे की ओर L-शेप LED टेललाइट्स
  • इन बदलावों की वजह से XUV 7XO पहले की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश और फ्यूचरिस्टिक दिखती है।
  • Mahindra XUV 7XO Teaser ( credit S-M)
    Mahindra XUV 7XO Teaser ( credit S-M)

Mahindra XUV 7XO Features: केबिन होगा पहले से ज्यादा प्रीमियम

कंपनी इस SUV के इंटीरियर में कई अपग्रेड करने वाली है, जिससे ड्राइविंग अनुभव और भी शानदार होगा। उम्मीद है कि नई XUV 7XO में निम्न फीचर्स मिलेंगे:

  • नया और प्रीमियम इंटीरियर डिजाइन
  • बड़ा पैनोरमिक सनरूफ
  • ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स
  • हाई-क्वालिटी हरमन ऑडियो सिस्टम
  • मॉडर्न ट्रिपल स्क्रीन सेटअप
  • 360-डिग्री कैमरा

सेफ्टी के लिए इसमें ABS, EBD, छह एयरबैग और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स शामिल रहेंगे, जो इसे अपने सेगमेंट में और आकर्षक बनाएंगे।

Mahindra XUV 7XO Teaser ( credit S-M)
Mahindra XUV 7XO Teaser ( credit S-M)

Petrol and Diesel Engine Options

महिंद्रा XUV 7XO में दो इंजन ऑप्शन देने वाली है:

  • 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
  • 2.2-लीटर टर्बो डीज़ल इंजन

दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है। इससे यह SUV शहर और हाईवे दोनों ही तरह की ड्राइविंग में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकेगी।

Mahindra XUV 7XO Teaser ( credit S-M)
Mahindra XUV 7XO Teaser ( credit S-M)

Launch Date and Price

महिंद्रा ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि 5 जनवरी 2026 को XUV 7XO भारत में पेश की जाएगी। इसी दिन इसकी कीमतों का खुलासा भी किया जाएगा, जिससे पता चलेगा कि कंपनी इसे किस प्राइस रेंज में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Mahindra XUV 7XO Debut Date: किन SUVs से होगी टक्कर?

लॉन्च के बाद महिंद्रा XUV 7XO का मुकाबला सीधे मिड-साइज SUV सेगमेंट की लोकप्रिय गाड़ियों से होगा, जैसे:

  • MG Hector
  • Tata Sierra
  • Tata Safari
  • Hyundai Creta
  • Honda Elevate
  • Kia Seltos

अपने नए डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और पावरफुल इंजन की वजह से XUV 7XO इन सभी SUVs के सामने एक मजबूत ऑप्शन बनकर उभर सकती है।

यह भी पढ़ें: शानदार New Design, Best Engine and Performance… नए अवतार में धूम मचाने आ रही Skoda Kushaq

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।