VIVO ने लॉन्च किया शानदार V50E स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स

Summary :

VIVO V50E: 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और AI Eraser फीचर

स्मार्टफोन कंपनी निर्माता VIVO ने आज 12 बजे V सीरीज में  नया शानदार स्मार्टफोन V50E को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

दोपहर 12 बजे से ही V50E की फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू कर दी गई है।

डिस्पले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच की बड़ी डिस्पले दी गई है।

साथ ही ड्यूरेबिलिटी के लिए कंपनी ने IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है जिससे स्मार्टफोन को धूल-मिट्टी, स्क्रैच, पानी और गिरने के डर से बचा के रखेगा।

50 MP का मेन कैमरा, 8MP का अलट्रा वाईड कैमरा, बैक और फ्रंट में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, पानी के अंदर फोटोग्राफी फीचर के साथ बेहतर कैमरा सेटअप दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में दमदार MediaTek Dimensity 7300 का प्रोसेसर दिया गया है।

बेहतर फोटो को बनाने के लिए और फोटो में अनावश्यक तत्वों  को हटाने के लिए AI Eraser दिया गया है।

28 GB स्टोरेज और 8 GB रैम दिया गया है इस वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है। 256GB स्टोरेज और 8GB रैम की कीमत 28,999 रुपये से शुरू होती है।

दिल्ली में EV Policy 2.0 का ड्राफ्ट तैयार, जानें क्या होंगे बदलाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।