अगस्त में लॉन्च होंगे कई न्यू स्मार्टफोन, देखें ₹15, 000 से लेकर प्रीमियम रेंज तक की पूरी लिस्ट!

Summary :

Upcoming Phone Launches in August 2026: अगस्त 2026 में भारतीय बाजार में कई नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। POCO, Vivo, Redmi और Google अपने नए मॉडल पेश करेंगे। इनमें बजट, मिड-रेंज, फ्लैगशिप और फोल्डेबल फोन शामिल होंगे। नए स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और एडवांस फीचर्स के साथ ₹15,000 से ₹1.5 लाख तक की कीमत में उपलब्ध हो सकते हैं।

Upcoming Phone Launches in August 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अगस्त का महीना आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। इस महीने इंडिया मार्किट  में कई बड़े ब्रांड अपने नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। इनमें बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम सभी तरह के फोन शामिल होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, कीमत की बात करें तो करीब ₹15,000 से लेकर ₹1.5 लाख तक के स्मार्टफोन बाजार में एंट्री  देंगे। आइए जानते हैं अगस्त में लॉन्च होने वाले प्रमुख मोबाइल फोन्स के बारे में।

POCO M8 Power

Upcoming Phone Launches in August 2026 (credit social media )
Upcoming Phone Launches in August 2026 (credit social media )
  • poco अपना न्यू  POCO M8 Power 4 अगस्त को भारत में लॉन्च करेगा।
  • माना जा रहा है कि यह फोन बड़ी बैटरी के साथ आएगा।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 8000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है।
  • फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
  • वहीं यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है।

Vivo S2

Upcoming Phone Launches in August 2026 (credit social media )
Upcoming Phone Launches in August 2026 (credit social media )
  • vivo 7 अगस्त को इंडियन मार्किट  में अपना न्यू  Vivo S2 लॉन्च कर सकती है। कंपनी लंबे समय बाद अपनी S सीरीज को भारत में वापस ला रही है।
  • इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली कर्व्ड AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद  है।
  • परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • वहीं 7000mAh से अधिक बैटरी  मिल सकती है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • इसकी  कीमत ₹40,000 से ₹50,000 के बीच हो सकती है।

Redmi Note 17

Upcoming Phone Launches in August 2026 (credit social media )
Upcoming Phone Launches in August 2026 (credit social media )
  • Redmi Note 17 भी 7 अगस्त को भारत में लॉन्च हो सकता है।
  • यह फोन चीन में लॉन्च हो चुके मॉडल जैसा हो सकता है।
  • इसमें Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
  • वहीं फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
  • फोन में 7 इंच की OLED डिस्प्ले, 50MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
  • इसके अलावा IP65 रेटिंग और NFC जैसे फीचर भी मिलने की उम्मीद है।

Google Pixel 11

Upcoming Phone Launches in August 2026 (credit social media )
Upcoming Phone Launches in August 2026 (credit social media )
  • Google  अपनी न्यू  Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को लॉन्च कर सकता है। यह सीरीज का सबसे किफायती मॉडल माना जा रहा है।
  • लीक्स के अनुसार फोन में नया Google Tensor G6 प्रोसेसर और Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
  • इसमें 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।
  • फोटोग्राफी के लिए 50MP का डुअल रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • वहीं फोन में  5000mAh की बैटरी मिल सकती है।

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL

Upcoming Phone Launches in August 2026 (credit social media )
Upcoming Phone Launches in August 2026 (credit social media )
  • Google  इस बार अपने दो प्रीमियम मॉडल Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL भी लॉन्च कर सकता है।
  • दोनों स्मार्टफोन में LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • Pixel 11 Pro XL में बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है।
  • दोनों मॉडल Tensor G6 प्रोसेसर और Android 17 के साथ आ सकते हैं।
  • वहीं कैमरे की बात करें तो इनमें 50MP का मुख्य कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकते हैं।
  • वहीं, सेल्फी के लिए 42MP या 48MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Google Pixel 11 Pro Fold

Upcoming Phone Launches in August 2026 (credit social media )
Upcoming Phone Launches in August 2026 (credit social media )
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए Google Pixel 11 Pro Fold भी अगस्त में लॉन्च हो सकता है।
  • इस फोन में 8 इंच की फोल्डिंग मेन डिस्प्ले और 6.3 इंच की कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।
  • दोनों स्क्रीन OLED पैनल पर आधारित होंगी और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगी।
  • फोन में Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • कैमरे के लिए 50MP का मुख्य सेंसर, टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है।
  • वहीं दोनों स्क्रीन पर 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • वहीं फोन में  5000mAh की बैटरी मिल सकती है और इसमें Qi2 वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S27 Launch Date: Galaxy S27 Ultra के कैमरा में होगा बदलाव, 5,600mAh की मिलेगी बैटरी, जानें कीमत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।