Chambal क्षेत्र औद्योगिक विकास में सुनहरा अध्याय लिख रहा है: CM Mohan Yadav

Summary :

चंबल में 1000 करोड़ की मेगा इकाई का भूमि पूजन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश ने औद्योगिक विकास का जो सपना देखा है, चंबल क्षेत्र उसमें सुनहरा अध्याय लिख रहा है। चंबल की भूमि उपजाऊ है, कमाऊ है, साथ ही टिकाऊ भी है। चंबल जैसा टिकाऊ जज्बा और कहीं देखने को नहीं मिलता है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को भिंड जिले के मालनपुर में एक हजार करोड़ रुपए की लागत से एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की आधुनिक मेगा इकाई का भूमि-पूजन करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर रेडीमेड गारमेंट ग्वालियर की 7 इकाइयों और मुरैना जिले के औद्योगिक क्षेत्र पिपरसेवा की 11 इकाइयों का भी भूमि पूजन किया गया।

Madhya Pradesh: Indore में जन औषधि केंद्र से लोगों को सस्ते दर पर दवाएं, सरकार का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबल अब विकास के नाम से पहचाना जाता है। इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और प्रदेश सरकार के संकल्प के कारण अनेक औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ हुई हैं। इन औद्योगिक इकाइयों के प्रारंभ होने से बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। इन्वेस्टर्स समिट और रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव से न केवल देश, बल्कि विदेशों से भी इन्वेस्टर्स को आमंत्रित करने का कार्य किया गया है, जिसके सार्थक परिणाम भी परिलक्षित हो रहे हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में भी अनेक औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं, जिनके माध्यम से ग्वालियर-चंबल संभाग के युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ ही किसानों के हित में भी अनेक निर्णय लिए गए हैं। चंबल-कालीसिंध-पार्वती (पीकेसी) लिंक परियोजना क्षेत्र में खुशहाली लेकर आएगी। इस परियोजना से चंबल को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं भिंड जिले के प्रभारी मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि चंबल क्षेत्र औद्योगिक रूप से विकसित हो रहा है। यह हम सबके लिए प्रसन्नता की बात है। औद्योगिक विकास से न केवल क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा, बल्कि यहां के युवाओं को बेहतर रोजगार भी उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री के प्रयासों से मालनपुर में एक हजार करोड़ रुपए के निवेश से जो नई इकाई प्रारंभ हो रही है, वह इस क्षेत्र के विकास में नया अध्याय लिखेगी। ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ-साथ संपूर्ण प्रदेश में औद्योगिक विकास का बेहतर माहौल बना है, जिसके सार्थक परिणाम हमें संपूर्ण प्रदेश में दिखाई दे रहे हैं।

कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री को ग्वालियर-चंबल संभाग के औद्योगिक विकास के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के रेडीमेड गारमेंट पार्क में भी नई औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ हुई हैं, इससे ग्वालियर के युवाओं को बेहतर रोजगार मिल सकेगा।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.