Affordable Mileage Cars of 2025: अगर आप नए साल 2026 में कम बजट में एक अच्छी कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो बाजार में आपके लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। क्योंकि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में अब कार खरीदते समय लोग सिर्फ लुक और फीचर्स ही नहीं, बल्कि माइलेज पर भी खास ध्यान देने लगे हैं। ये कारें न सिर्फ शानदार फ्यूल एफिशिएंसी देती हैं, बल्कि आराम, सेफ्टी और मॉडर्न डिजाइन भी ऑफर करती हैं। आइए जानते हैं (Affordable Cars of 2025) 2025 की कुछ किफायती और माइलेज वाली कारों के बारे में।
Affordable Mileage Cars of 2025: ये 4 कारें आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
Maruti Alto K10

अगर आप पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं और आपका बजट सीमित है, तो Maruti Alto K10 आपके लिए एक सही चुनाव हो सकती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3। 7 लाख रुपये है, जो इसे भारत की सबसे सस्ती कारों में शामिल करती है। यह कार लगभग 24। 8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी अच्छा है। Alto K10 का साइज छोटा है, जिससे इसे शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर चलाना आसान हो जाता है। इसका मेंटेनेंस खर्च भी कम है और यह नए ड्राइवर्स के लिए एक भरोसेमंद कार मानी जाती है। ऑफिस आने-जाने या छोटे सफर के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है।
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Wagon R भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फैमिली कारों में से एक है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 5 लाख रुपये है और यह करीब 26। 1 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है। यह कार अपनी ऊंची सीटिंग पोजिशन और बड़े केबिन स्पेस के लिए जानी जाती है। Wagon R में बैठना और उतरना आसान है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को काफी आराम मिलता है। शहर के ट्रैफिक में भी यह कार स्मूद ड्राइविंग अनुभव देती है। यही वजह है कि यह एक ऑल-राउंडर कार मानी जाती है।
Best Cars for Office Goers
Hyundai Exter

अगर आप ऐसी कार चाहते हैं जो दिखने में स्टाइलिश हो और माइलेज भी ठीक-ठाक दे, तो Hyundai Exter एक अच्छा विकल्प है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 5। 7 लाख रुपये है और यह लगभग 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। Exter का SUV जैसा लुक, ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस और आधुनिक फीचर्स इसे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बनाते हैं। इसका इंटीरियर भी काफी मॉडर्न है। जो लोग बजट में SUV का फील चाहते हैं, उनके लिए यह कार सही साबित हो सकती है। (Year Ender 2025)
Tata Punch

Tata Punch भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली माइक्रो SUV में से एक है। इसका बेस मॉडल लगभग 6 लाख रुपये में आता है और यह करीब 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। Punch अपनी मजबूत बॉडी और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए जानी जाती है। इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आरामदायक सीट्स और अच्छा इंटीरियर मिलता है। यह छोटे परिवारों के लिए एक सुरक्षित, स्टाइलिश और भरोसेमंद कार है, जो खराब सड़कों पर भी अच्छा प्रदर्शन करती है।
यह भी पढ़ें: Sturdy Looks, Smart features! सामने आई Royal Enfield Electric Bike की पहली झलक, जानें कब होगी एंट्री?


Download Android App
Download iOS App




