Air Canada Plane Accident: न्यूयॉर्क के हवाई अड्डे पर आज बड़ा हादसा हो गया है जहां ला गार्डिया एयरपोर्ट के रनवे पर फायर ट्रक और एयर कनाडा विमान की भीषण टक्कर हो गई जिसमें विमान के आगे का हिस्सा तबाह हो गया है। मॉन्ट्रियल से आ रहा एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर उतरते समय एक जमीनी वाहन से टकरा गया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है और 70 से अधिक लोग घायल हो गए है।
Air Canada Plane Accident: 70 से अधिक लोग घायल
बता दें कि इस घटना के बाद विमान के आगे का हिस्सा ध्वस्त हो गया है और टक्कर के बाद आगे का हिस्सा उपर उठ गया है जिसमें माना जा रहा है कि लगभग 70 से अधिक लोग घायल हो गए है और 2 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद विमान का संचालन बंद कर दिया गया है। बता दें कि शुरुआती फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार इस टक्कर से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान के पायलटों और जमीनी वाहन दोनों को रुकने का निर्देश दिया था लेकिन इन निर्देशों का पालन नहीं हुआ और विमान ट्रक से टकरा गया
New York’s LaGuardia Airport: सभी उड़ानों पर रोक

इस घटना के चलते विमानन अधिकारियों ने व्यस्त हवाई अड्डे पर परिचालन रोक दिया, जिससे उड़ान के समय पर परेशानी की आशंका बढ़ गई। अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने ला गार्डिया हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली सभी उड़ानों के लिए रोक लगा दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार शुरू में 0530 जीएमटी (स्थानीय समय) तक प्रभावी रहेगी। एफएए ने संकेत दिया कि यह रोक आपातकालीन स्थिति के कारण है और घटनाक्रम के आधार पर ग्राउंड स्टॉप को आगे बढ़ाने की संभावना है।
LaGuardia Airport Accident: हवाई अड्डे पर स्थिति अनिश्चित बनी हुई
विमान चालकों को जारी एक अलग सलाह में, एफएए ने कहा कि हवाई अड्डा 1800 जीएमटी तक बंद रह सकता है, जो न्यूयॉर्क शहर के प्रमुख विमानन केंद्रों में से एक पर लंबे समय तक व्यवधान की संभावना का संकेत देता है। हवाई अड्डे पर स्थिति अनिश्चित बनी हुई है और अधिकारी परिचालन फिर से शुरू करने की अनुमति देने से पहले सुरक्षा स्थितियों का आकलन कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App




