‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या पर ये क्या बोल गए Akhilesh Yadav? पुलिस-प्रशासन को दी खुली चुनौती

Akhilesh Yadav on Farsa Baba Murder Case

Akhilesh Yadav on Farsa Baba Murder Case: मथुरा के ब्रज क्षेत्र में ईद के दिन बवाल मचा हुआ है. यहां कोसीकलां के कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर गांव में शुक्रवार रात फरसा वाले बाबा यानी गौ-सेवक चंद्रशेखर को गौ तस्करों ने गाड़ी से कुचलकर जान ले ली. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। अब इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा, “अभी हत्या मथुरा में हुई। इससे पहले वाराणसी में एक बच्ची की हत्या हुई थी और उससे भी पहले गोरखपुर में हुई थी.

Akhilesh Yadav on Farsa Baba Murder Case: अखिलेश यादव ने पुलिस पर लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि,”अभी हत्या मथुरा में हुई। इससे पहले वाराणसी में एक बच्ची की हत्या हुई थी और उससे भी पहले गोरखपुर में हुई थी. पुलिस भाजपा का काम कर रही है और इसलिए वे अपना काम नहीं कर रही है। अगर पुलिस भाजपा का काम न करे तो भाजपा की सरकार गिर जाएगी। अभी LPG में और दिक्कत आने वाली है।”

Akhilesh Yadav on Farsa Baba Murder Case: क्या है पूरा मामला?

Akhilesh Yadav on Farsa Baba Murder Case
Akhilesh Yadav on Farsa Baba Murder Case (Source: Social Media)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, यह घटना शुक्रवार देर रात दिल्ली-आगरा हाईवे पर हुई। शनिवार सुबह-सुबह लगभग 4:00 बजे ‘फरसा वाले बाबा’ गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे। वह एक मोटरसाइकिल पर सवार थे और मवेशियों से लदे एक ट्रक या कंटेनर का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि तस्करों ने जान-बूझकर अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ाई और बाबा को कुचल दिया। इस नृशंस हमले में बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, तीन हत्यारे घटनास्थल से फरार हो गए, जबकि एक मुस्लिम युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

ALSO READ: ईद पर मथुरा में बवाल, फरसा वाले बाबा की हत्या, गौरक्षकों ने जाम किया दिल्ली-आगरा हाईवे, जमकर हुआ लाठीचार्ज-पथराव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।