Aligarh Police Officer Sexual Misconduct: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक रेप पीड़िता ने सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिपाही ने केस दर्ज करने के बदले पीड़िता को होटल में बुलाया। पीड़ित महिला का आरोप है कि सिपाही इमरान ने मदद के नाम पर अश्लील बातें की और संबंध बनाने के लिए होटल में आने का प्रस्ताव रखा। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने सिपाही इमरान खान को निलंबित कर दिया है। उसपर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
सिपाही ने पीड़िता से की शारीरक संबंध बनाने की मांग
आपको बता दें कि अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में तैनात इमरान खान (Head Constable) द्वारा मदद के लिए पीड़िता से शारीरक संबंध बनाने की मांग करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। जमालपुर निवासी पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर जीशान नाम के युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत की थी।
‘मेरे कमरे पर आकर सोना पड़ेगा…’
शिकायत की जांच के दौरान नगला पटवारी चौकी के सिपाही इमरान खान ने पीड़िता को बुलाया। आरोप है कि इमरान ने पीड़िता को व्हाट्सएप कॉल करके ‘प्राइवेट फोटो’ भेजने के लिए कहा और ईद के लिए कपडे दिलाने के बहाने होटल चलने का दबाव बनाया। पीड़िता के मुताबिक, सिपाही ने कहा, “तू भी मुसलमान है और मैं भी मुसलमान हूं, तुझे मेरे कमरे पर आकर सोना पड़ेगा। तभी तेरे केस में कार्रवाई कि जाएगी, वर्ण तुझे ही जेल भेज दूंगा।” इसके साथ ही इमरान ने पीड़िता को मुंह बंद रखने की धमकी दी।
SSP ने सिपाही को किया सस्पेंड
पीड़िता ने सिपाही के साथ हुई अश्लील बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग एसएसपी को सौंप दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने मुख्य आरोपी सिपाही को इमरान खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही क्वार्सी थाने में उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें: गंगा इफ्तार पार्टी विवाद मामले में 14 आरोपियों को 1 अप्रैल तक कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में























