America Not In War Statement: अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी जारी है और इसी बीच दोनों देशों की तरफ से कई बड़े बयान दिए जा रहे है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की स्थिति और वहां वाशिंगटन की चल रही कार्रवाइयों के बारे में कई दावे करते हुए कहा कि अमेरिका की वजह से ईरान में सामूहिक हत्याओं को रोका है और ईरान की सैन्य क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर किया है।
America Not In War Statement: ईरान ने 42,000 लोगों को मारा

ओवल ऑफिस में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर समारोह के दौरान ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने पिछले दो महीनों में 42,000 लोगों को मार डाला। वे आठ महिलाओं को मारने वाले थे जिनकी जान मैंने बचाई। और मैं आभारी हूं कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैंने उनसे ऐसा न करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। साथ ही अमेरिकी अभियानों को जारी बताया, लेकिन औपचारिक युद्ध नहीं, और कहा कि यह सब एक सैन्य अभियान के बावजूद है और मैं इसे युद्ध नहीं मानता हूं मैं एक सैन्य अभियान को प्राथमिकता दूंगा।
US Iran War News: ईरान समझौता करने के लिए बेताब

ट्रंप ने बताया कि ईरान समझौता करने के लिए बेताब है, उनकी अर्थव्यवस्था चरमरा रही है। नाकाबंदी बेहद सख्त है जिससे उन्हें तेल से कोई कमाई नहीं हो रही है और उम्मीद है कि इसका समाधान बहुत जल्द निकल आएगा। साथ ही दावा करते हुए बताया कि अमेरिकी कार्रवाइयों ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी हद तक कमजोर कर दिया है और उनकी नौसेना खत्म हो गई है। उनकी वायुसेना खत्म हो गई है, उनके ड्रोन कारखाने लगभग 82 प्रतिशत और उनके मिसाइल कारखाने लगभग 90 प्रतिशत तक बंद हो गए हैं।
ALSO READ: अमेरिकी मिलिट्री का दावा, मिडिल ईस्ट में नौसेना के जहाजों को फिर से कर रहे तैयार


Download Android App
Download iOS App



