Baghpat News: बागपत जिले क़े बड़ौत कोतवाली से एक हैरान क्र् देने वाला मामला सामने आया है। यहां बावली गांव में घर से सब्जी लेने जा रही एक युवती को उसके एक तरफा प्रेम में पड़े सनकी प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद प्रेमी ने भी अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान टीना के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान सतनाम क रूप में हुई है।

Baghpat News: क्या है पूरा मामला?
इस पूरे मामले के बारे में बावली गांव के अजय पाल सिंह पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि सतनाम अपने ही मोहल्ले की रहने वाली टीना से प्रेम करता था। इसी को लेकर दोपहर लगभग 12 बजे सतनाम ने उस समय अपनी प्रेमिका टीना की गोली मार कर हत्या कर दी। टीना उस समय घर से सब्जी लेने के लिए दुकान पर जा रही थी।

Baghpat News Crime News: वारदात को अंजाम देने के बाद सतनाम ने भी खुदखुशी
इस घटना के बाद सतनाम तमंचा लेकर अपने घर पहुंचा और पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर खुदखुशी कर ली। इस हत्या और आत्महत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले पर क्या बोली पुलिस
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है जिसमें युवक ने अपने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की है और स्वयं भी फांसी पर लटक कर जान दे दी है। पुलिस ने दोनों के शवों का कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: गोलियों की गूंज से दहला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, प्रोफेसर की सिर पर 5-6 गोली मारकर की हत्या


Download Android App
Download iOS App




