“चमड़ा उतारना भी जानते हैं और जूता बनाना भी…” Chandrashekhar Azad का करणी सेना को करारा पलटवार, जनसभा में मचा हड़कंप

Chandrashekhar Azad Barabanki Rally

Chandrashekhar Azad Barabanki Rally: करणी सेना ने आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ को बाराबंकी की जमीन पर पैर न रखने देने की धमकी दी है। इसी बीच चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को बाराबंकी के बडेल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पलटवार किया और कहा कि ऐसी धमकियों से हम नहीं डरते। हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका जूता बनाना भी जानते हैं। इस दौरान उन्होंने मच से कई तीखे बयान भी दिए।

Attack on Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर पर हमला करने की कोशिश

Attack on Chandrashekhar Azad
Attack on Chandrashekhar Azad (Source: Social Media)

इसी दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अमित नाम का एक संदिग्ध व्यक्ति कमर में पिस्टल छुपाए मंच की ओर बढ़ने लगा। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने उसे शक होने पर दबोच लिया। संदिग्ध ने खुद को पुलिस लाइन का सिपाही बताया, लेकिन पहचान पत्र नहीं दिखा पाने के कारण उसे वहां से बाहर कर दिया गया।

‘हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं…’

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “हम संघर्ष करने वाले लोग हैं। हम धमकियों से नहीं डरते। मैं तो संवैधानिक व्यक्ति हूं लेकिन, हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका जूता बनाना भी और समय आने पर उसे सिर पर पटककर मारना भी जानते हैं। तो हम बड़े सज्जन लोग है। संविधान को मानने वाले लोग है, डरते किसी से नहीं है। डरते तो भारतीय संविधान के संविधानिक मूल्यों के खिलाफ नहीं जाएंगे।”

Chandrashekhar Azad Barabanki Rally: ‘पूरे उत्तर प्रदेश में इतिहास दोहराया जाएगा’

Chandrashekhar Azad Barabanki Rally
Chandrashekhar Azad Barabanki Rally (Source: Social Media)

चंद्रशेखर आजाद ने मंच से विरोधियों को जोरदार चुनौती दी। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा को हारने का संकल्प लिया है। बाराबंकी की सदर सीट पर अपनी दावेदारी रखते हुए उन्होंने कहा कि नगीना की तर्ज पर अब पूरे उत्तर प्रदेश में इतिहास दोहराया जाएगा। आजाद ने कहा कि भाईचारे के दम पर ही सत्ता परिवर्तन संभव है और अब आजाद समाज पार्टी पूरी मजबूती से मैदान में है।

Chandrashekhar Azad News: कांशीराम साहब को लेकर विपक्ष पर हमला

चंद्रशेखर ने सपा और भाजपा दोनों पर तंज कसते हुए कहा कि महापुरुष किसी एक दल के नहीं होते। उन्होंने सवाल किया कि 2006 से 2026 तक इन 20 सालों में इन पार्टियों को कांशीराम साहब की याद क्यों नहीं आई? उन्होंने कहा कि आज अन्य दलों में कांशीराम को अपना बताने की होड़ लगी हुई है, वह सिर्फ उनकी पार्टी के बढ़ते प्रभाव का नतीजा है।

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha में Kharge ने मिडिल ईस्ट विवाद के बीच LPG सप्लाई के मुद्दे उठाए तो Nadda ने समझा दिया शून्यकाल नियम, देखें नोकझोंक का Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।