Citroen Basalt Vs Kia Syros Comparison : अक्सर कूप SUV का मुकाबला Kia Syro के साथ किया जाता है। बता दें, Citroen की ओर से Basalt कूप एसयूवी को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। दोनों एसयूवी में से किसे खरीदना बेहतर (Citroen Basalt Vs Kia Syros) हो सकता है, यह हमेशा कन्फ्यूजन का विषय रहता है। अब हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Citroen Basalt Vs Kia Syros Features : फीचर्स

हम यहां दोनों का कंपेरिजन कर रहे हैं, इनके फीचर से लेकर कम्फर्ट पर बात करेंगे। फिर आप खुद तय कर सकते हैं कि आप किसे चुनते हैं-
Citroen Basalt –
- इसमें 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम,
- एंड्राइड ऑटो,
- एपल कार प्ले,
- सात इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,
- लैदरेट अपहोल्स्ट्री,
- 470 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस,
- LED विजन प्रोजेक्टर हैडलैंप,
- ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल,
- रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
वहीं –
Syros SUV में –
- 30 इंच का ट्रिनिटी पेनोरमिक डिस्प्ले पैनल दिया गया है।
- कनेक्टिड कार नेविगेशन सिस्टम,
- ड्यूल पेन सनरूफ,
- 64 रंगों की एंबिएंट लाइट्स,
- रियर सीट रिक्लाइन,
- स्लाइड और वेंटिलेटिड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Colors & Specifications Citroen Basalt Vs Kia Syros : अब आते हैं इंजन पर
Citroen Basalt –
- बेसाल्ट में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर इंजन दिया गया है।
- इसके मैनुअल वर्जन में 82 पीएस पावर और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
- इसमें पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
- कंपनी के मुताबिक इसे एक लीटर में 18 से 18.7 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
- ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वर्जन में 1.2 लीटर इंजन से 110 पीएस पावर और 205 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।
वहीं, Kia Syros में

- कंपनी की ओर से दो इंजन के विकल्प को ऑफर किया गया है।
- इसमें एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाता है जिससे 120 पीएस की पावर और 172 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
- इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन भी दिया गया है जिससे इसे 116 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
- दोनों में ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं।
Citroen Basalt Vs Kia Syros Price Comparison : Citroen Basalt Vs Kia Syros कीमत

- Citroen Basalt कूप एसयूवी को भारत में 8.15 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट को 13.11 लाख रुपये की है।
- Kia Syros को 8.67 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.94 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें – 500km Range, 3 स्क्रीन वाला Luxury Cabin और सेफ्टी के लिए ADAS Features, लॉन्च हुआ Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition



















