Container Ship Attack At UAE Coast: खाड़ी देशों की जंग अब समुद्र में भी जारी है। पहले हिंद महासागर और श्रीलंका तट के पास ईरानी जहाज पर हमले के बाद अब UAE तट के पास एक कंटेनर जहाज पर हमला हो गया है। बताया जा रहा है कि पोत को किसी संदिग्ध लेकिन अज्ञात वस्तु से क्षति पहुंची है। क्षति की सीमा अभी अज्ञात है, लेकिन चालक दल द्वारा इसकी जांच की जा रही है। इस हमले के बाद चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और उनकी गिनती हो चुकी है। यूके एमटीओ ने कहा कि जहाज को सावधानी से यात्रा करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना यूके एमटीओ को देने की सलाह दी जाती है, जबकि अधिकारी घटना की जांच जारी रखे हुए हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का पूरा नियंत्रण
होर्मुज जलडमरूमध्य अब डेथ वैली बनने की कगार पर है। इसी बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा करते हुए कहा कि खाड़ी में जाने के लिए और होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का पूरा नियंत्रण है और यह मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण शिपिंग मार्गों में एक है जहां से तेल के जहाज गुजरते है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया गया है जिसके बाद तेल सप्लाई और गैस सप्लाई ठप हो गई है।
समुद्री शक्ति का प्रदर्शन
अमेरिकी केंद्रीय कमान ने भी ईरान की समुद्री शक्ति को कम करने वाला वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिकी सेनाएं ईरानी शासन की समुद्री शक्ति का प्रदर्शन करने और अंतरराष्ट्रीय जहाजों को परेशान करने की क्षमता को कमजोर कर रही हैं। वर्षों से, ईरानी सेनाएं उन जलक्षेत्रों में नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा बनी हुई हैं जो अमेरिकी, क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा और समृद्धि के लिए आवश्यक हैं। अमेरिकी सेनाएं समुद्र में शक्ति प्रदर्शन करने और अंतरराष्ट्रीय जहाजों को परेशान करने की ईरानी शासन की क्षमता को कमजोर कर रही हैं।
जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें
इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने को ईरान के खिलाफ एक तीखा बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने देश से होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने से दूर रहने का आह्वान किया और चेतावनी दी कि यदि उन्हें नहीं हटाया गया तो सैन्य परिणाम भुगतने होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में कोई बारूदी सुरंग बिछाई है, और हमारे पास इसकी कोई रिपोर्ट नहीं है, तो हम चाहते हैं कि उन्हें तुरंत हटाया जाए। अगर किसी भी कारण से बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं, और उन्हें तुरंत नहीं हटाया गया, तो ईरान को सैन्य परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
ALSO READ: समुद्र में माइंस बिछा रहा है ईरान, अमेरिका ने 16 जहाजों को किया तबाह, होर्मुज बना डेथ वैली!























