प्रेमिका से बात करता था दोस्त, ‘अवैध संबंधों’ की रंजिश में लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट, जानें क्या था पूरा विवाद

Firozabad Murder Case

Firozabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चाय बेचने वाले तेजपाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे अवैध संबंधों की रंजिश सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, दो दिन पहले जरौली कट के पास अपनी दुकान पर सो रहे चाय विक्रेता तेजपाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। सुबह जब लोगों ने दुकान के बाहर उसका शव देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत चार टीमें गठित की और जांच शुरू कर दी।

Firozabad Murder Case: दोस्त करता था प्रेमिका से बात

Firozabad Murder Case
Firozabad Murder Case (Social Media)

जांच में पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच गई। गिरफ्तार किए गए मुकेश से जब पूछताछ की गई, तो उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। मुकेश ने बताया कि वह जिस महिला के साथ संबंध में था, उसको उसने कई बार अपने दोस्त तेजपाल से बात करने से मना किया था। लेकिन तब भी वह तेजपाल से बात करती थी, जिससे वह लगातार नाराज रहता था। उसकी यही नाराजगी धीरे-धीरे गुस्से में बदल गई और उसने हत्या की साजिश रच डाली।

Tejpal Murder Tundla: सो रहे दोस्त को उतारा मौत के घाट

घटना वाले दिन मुकेश तेजपाल के स्टाल पर पंहुचा। तेजपाल अपने दुकान में सो रहा था। इसी दौरान उसने लोहे की रॉड और स्टील के औजार से तेजपाल के सिर पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Love Triangle Crime India: आरोपी गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। महिला को लेकर चल रहे विवाद के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: महंगा हुआ ऑनलाइन खाना! Middle East जंग के बीच Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; अब हर Order पर देना होगा इतना चार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।