Iran President on Hormuz Strait: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच होमुर्ज खोलने के लिए हमले और तकरार जारी है। इसी बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ईरान को मानचित्र से मिटाने का भ्रम एक इतिहास रचने वाले राष्ट्र की इच्छा के विरुद्ध हताशा को दर्शाता है। ईरान के दुश्मनों को छोड़कर होर्मुज जलडमरूमध्य सभी देशों के लिए खुला है। धमकियाँ और आतंक केवल हमारी एकता को मजबूत करते हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य उन लोगों को छोड़कर सभी के लिए खुला है जो हमारी धरती का उल्लंघन करते हैं। हम युद्ध के मैदान में इन बेबुनियाद धमकियों का दृढ़ता से सामना करेंगे।
सैन्य कार्रवाई जारी
इस बीच, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका के पास ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं, और उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प संघर्ष के बीच इस्लामी गणराज्य से निपटने के लिए सभी विकल्पों को खुला रख रहे हैं। इस्लामी शासन के खिलाफ प्रशासन की हालिया कार्रवाइयों का बचाव करते हुए कहा कि ट्रम्प ने अपने कानूनी अधिकार क्षेत्र के लिए काम किया। बेसेंट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प को युद्ध शक्ति अधिनियम के तहत यह कार्रवाई शुरू करने का पूरा अधिकार था।
48 घंटे का अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait Of Hormuz) खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटों के अंदर तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोलता है, तो वह वह ईरान के ऊर्जा ढांचे को पूरी तरह तबाह कर देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि इसकी शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी।
होर्मुज स्ट्रेट बंद
ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने से दुनिया भर के ऊर्जा बाजार में हलचल मच गई है। बढ़ती गैस और तेल की कीमतें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी बड़ी चिंता का कारण बन रही हैं, क्योंकि उन्हें इस साल के अंत में मध्यावधि चुनावों का सामना करना है। होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा उन देशों की जिम्मेदारी है, जो इस रास्ते से ऊर्जा आयात करते हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का लगभग 20% तेल गुजरता है।























