Iran warning to Pakistan: मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग के बीच ईरान ने पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी दी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने वैश्विक सुरक्षा को लेकर एक-दूसरे को गंभीर चेतावनी दी। ईरानी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति मसूद ने कहा है कि अगर इंटरनेशनल कम्युनिटी युद्ध के लिए ज़िम्मेदार पार्टियों को सज़ा देने में नाकाम रहती है, तो ग्लोबल ऑर्डर पूरी तरह से खतरे में पड़ सकता है।
Iran Warning To Pakistan: ईरानी राष्ट्रपति ने पाक को दी खुली धमकी

राष्ट्रपति मसूद ने पाकिस्तानी PM से बात करते हुए कहा कि लड़ाई के पीछे के असली लोगों को नज़रअंदाज़ करने से इंटरनेशनल सिस्टम और अस्थिर हो सकता है। ईरानी प्रेसिंडेंट ने दुनिया भर के लोगों से कहा कि वे चल रहे युद्ध के खतरनाक नतीजों पर तुरंत ध्यान दें और इसके लिए सभी देश जिम्मेदारी तय करें। यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब मिडिल ईस्ट में तनाव बहुत ज़्यादा बढ़ा हुआ है।
Iran Pakistan War: क्या पाकिस्तान की होगी मिडिल ईस्ट की लड़ाई में एंट्री?

अगर पाकिस्तान की करें तो, मिडिल ईस्ट में चल रही जंग में पाकिस्तान की एंट्री का सवाल अभी अटकलों में है। फिलहाल ईरान और पाक नेताओं के बातचीत से ऐसा लग रहा है कि पाक भी इस युद्ध में चौधरी बनने की चाहत में छलांग लगाएगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने हमेशा मुस्लिम देशों के मामलों में अपनी बात रखता है और कूटनीति के जरिए भागीदारी भी बढ़ाता है।
हालांकि, अगर तनाव और बढ़ता है या किसी अलायंस का दबाव उसपर अधिक होगा, तो पाकिस्तान अपनी भूमिका जल्द बदल सकती है। ताज़ा हालात यह हैं कि पाकिस्तान अमेरिका की चापलूसी करने से बाज नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से उसे हर जगह बदनामी झेलनी पड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



