जैक डोर्सी ने अपनी कंपनी ‘Block’ से निकाले 4000 कर्मचारी, चढ़े कंपनी के शेयर

Summary :

Jack Dorsey Block Layoffs : Jack Dorsey को कौन नहीं जानता, उनसे संबंधित खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी कंपनी ब्लॉक इंक (block ) में कर्मचारियों की भारी छटनी की है। बताया जा रहा है इनकी संख्या तकरीबन 4000 के आसपास है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक इंटेलिजेंस टूल्स के बढ़ते प्रभाव ने ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में काम करने के तरीकों को पूरी तरह से बदल दिया है। बताया जा रहा है कि इसी बदलाव का हवाला देते हुए, ट्विटर (अब एक्स) के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी के नेतृत्व वाली वित्तीय तकनीकी कंपनी ‘ब्लॉक’ ने अपने लगभग आधे कर्मचारियों की छंटनी…

Jack Dorsey Block Layoffs : Jack Dorsey को कौन नहीं जानता, उनसे संबंधित खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी कंपनी ब्लॉक इंक (block ) में कर्मचारियों की भारी छटनी की है। बताया जा रहा है इनकी संख्या तकरीबन 4000 के आसपास है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक इंटेलिजेंस टूल्स के बढ़ते प्रभाव ने ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में काम करने के तरीकों को पूरी तरह से बदल दिया है। बताया जा रहा है कि इसी बदलाव का हवाला देते हुए, ट्विटर (अब एक्स) के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी के नेतृत्व वाली वित्तीय तकनीकी कंपनी ‘ब्लॉक’ ने अपने लगभग आधे कर्मचारियों की छंटनी करने का बड़ा फैसला लिया है। कंपनी के इस कदम से 4,000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। डॉर्सी ने इसे कंपनी के इतिहास के सबसे कठिन फैसलों में से एक बताया है।

Jack Dorsey Block Layoffs : मुनाफे के बावजूद छंटनी का फैसला क्यों?

बताया जा रहा है कि जैक डोर्सी की कंपनी को किसी प्रकार का कोई वित्तीय घाटा नहीं हो रहा था यहां तक कि कंपनी मुनाफे में चल रही थी बावजूद उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छटनी की है। जैक डॉर्सी ने साफ किया है कि कंपनी का व्यवसाय मजबूत है, सकल लाभ लगातार बढ़ रहा है और मुनाफे में भी सुधार हो रहा है।

इसकी वजह आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस है। दरअसल, कंपनी द्वारा बनाए और इस्तेमाल किए जा रहे ‘इंटेलिजेंस टूल्स’ ने काम करने के तरीके को बदल दिया है। इन टूल्स की मदद से छोटी टीमें अधिक कुशलता और बेहतर तरीके से काम कर पा रही हैं। डॉर्सी का मानना है कि इस बदलाव को अपनाने में ब्लॉक ने कोई जल्दबाजी नहीं की है, बल्कि ‘ज्यादातर कंपनियां इस मामले में पिछड़ गई हैं’। इस कटौती के बाद, कंपनी का आकार 10,000 से अधिक कर्मचारियों से घटकर 6,000 से भी कम रह जाएगा।

Block Cuts 4000 Jobs : कंपनी ने छंटनी का एलान करते हुए क्या-क्या कहा?

बता दें कंपनी ने बार बार होने वाली छटनी की जगह एक बार में छंटनी का विकल्प चुना है। कंपनी ने निकाले गए कर्मचारियों को भुगतान हेतु बड़ा सेवरेन्स पैकेज का ऐलान किया है। इसमें 20 हफ्ते की सैलरी और  हर साल की सेवा के तौर पर हर साल के एवज में 1 महीने की सैलरी। मई के अंत तक की वेस्टेड इक्विटी और छह महीने की स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।

AI Layoffs Tech : इसके अलावा

Block Cuts 4000 Jobs
Block Cuts 4000 Jobs (source : social media)
  • कर्मचारी अपने कॉरपोरेट डिवाइस अपने पास रख सकेंगे
  • ट्रांजिशन में मदद के लिए 5,000 डॉलर की अतिरिक्त राशि मिलेगी
  • अमेरिका के बाहर काम करने वाले कर्मचारियों को भी स्थानीय नियमों के अनुसार समान सहायता प्रदान की जाएगी

अक्सर छंटनी के दौरान कंपनियों द्वारा कर्मचारियों का सिस्टम एक्सेस तुरंत ब्लॉक कर दिया जाता है, लेकिन ब्लॉक ने कर्मचारियों को ठीक से विदाई लेने का मौका देने के लिए गुरुवार शाम (पैसिफिक समय) तक स्लैक और ईमेल खुले रखने का फैसला किया है। इसके अलावा, डॉर्सी एक लाइव वीडियो सेशन के जरिए कर्मचारियों को धन्यवाद भी देंगे। उनका मानना है कि कुशल और ठंडे रवैये की तुलना में यह अजीब लेकिन मानवीय तरीका अपनाना बेहतर है।

शेयरों में उछाल

दिलचस्प है कि इस फैसले के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को आई है जो 27 प्रतिशत तक उछले हैं। कंपनी के इस फैसले के बाद इन्वेस्टर्स शेयर खरीदने के लिए उमड़ पड़े हैं।

डोर्सी ने लिखा लैटर

इस मामले पर जैक डोर्सी ने एक्स पर एक लंबा नोट लिखा है, इस नोट में उन्होंने इस फैसले के कारण गिनाए हैं।

  • अपने इस फैसले के बाद जैक डोर्सी ने एक लैटर लिखा है इसमें उन्होंने लिखा-
  • बार बार छटनी करने की जगह एक बार छटनी करने का फैसला लिया
  • कंपनी अब छोटी, फ्लैट, AI एक्सपर्ट टीम के साथ काम करेगी
  • भविष्य में तेजी से फैसले लेने में मदद मिलेगी
  • आने वाले समय में कंपनियां इसे अपनाएंगी
  • AI तकनीक रोजगार के स्वरूप बदल रही है

अब आगे क्या?

Jack Dorsey Block Layoffs
Jack Dorsey Block Layoffs (source : social media)

बता दें, साल 2009 में स्क्वायर के रूप में शुरू हुई इस कंपनी ने 2021 में अपना नाम बदलकर ब्लॉक कर लिया था। इस पुनर्गठन प्रक्रिया में कंपनी को लगभग 450 मिलियन से 500 मिलियन डॉलर का खर्च आने का अनुमान है। जो कर्मचारी कंपनी में रुक रहे हैं, उन्हें अब एक नई रणनीति पर काम करना होगा।

डॉर्सी के अनुसार, भविष्य में कंपनी के हर काम और निर्माण के केंद्र में इंटेलिजेंस होगा, जिससे ग्राहक खुद कंपनी की क्षमताओं का उपयोग कर सीधे अपने लिए नए फीचर्स विकसित कर सकेंगे। यह कदम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि एआई के युग में टेक कंपनियां अपने कारोबारी मॉडल को किस तरह रीशेप कर रही हैं।

इससे पहले भी हुई छटनी

इससे पहले मार्च 2025 में भी डोर्सी की ब्लॉक ने कथित तौर पर 931 एंप्लॉयीज की छंटनी की थी। छंटनी की यह तलवार स्क्वेयर, कैश ऐप और टाइडल (Tidal) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काम करने वाले एंप्लॉयीज पर चली थी। उस समय की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोर्सी ने एंप्लॉयीज को एक इंटर्नल ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने जोर देकर कहा था कि यह कदम न तो वित्तीय कारणों से उठाया गया है और न ही इसका उद्देश्य एंप्लॉयीज की जगह एआई को लाना है। उन्होंने कहा कि यह छंटनी कारोबार को आसान बनाने, परफॉरमेंस में सुधार करने और मैनेजमेंट की लेयर्स को कम करने की रणनीति के तौर पर की गई।

यह भी पढ़ें –  Open War का ऐलान, भीषण गोलीबारी, आसमान में मंडरा रहे लड़ाकू विमान, 5 Point में जानें दोनों देशों के बीच जंग का कारण

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।