जो बाइडेन कोविड-19 पॉजिटिव, आइसोलेशन में रहकर करेंगे ऑफिस का काम

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टी की है। व्हाइट हाउस का कहना है कि उन्हें हल्के लक्षण हैं। अब वह डेलावेयर लौटेंगे, जहां खुद को आइसोलेट करेंगे। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बताया है कि लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद आज राष्ट्रपति बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्हें वैक्सीन लगाई गई है और उन्हें बुस्टर भी दिया गया है। उन्हें हल्के लक्षण हैं। अब वह डेलावेयर लौटेंगे, जहां वे खुद को आइसोलेट करेंगे तथा इस दौरान अपने सभी कर्तव्यों का…

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टी की है। व्हाइट हाउस का कहना है कि उन्हें हल्के लक्षण हैं। अब वह डेलावेयर लौटेंगे, जहां खुद को आइसोलेट करेंगे।

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बताया है कि लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद आज राष्ट्रपति बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्हें वैक्सीन लगाई गई है और उन्हें बुस्टर भी दिया गया है। उन्हें हल्के लक्षण हैं। अब वह डेलावेयर लौटेंगे, जहां वे खुद को आइसोलेट करेंगे तथा इस दौरान अपने सभी कर्तव्यों का पूरी तरह से पालन करना जारी रखेंगे।

व्हाइट हाउस राष्ट्रपति की स्थिति के बारे में नियमित अपडेट प्रदान करेगा, क्योंकि वे आइसोलेशन में रहते हुए भी ऑफिस के सभी काम करना जारी रखेंगे। लाटिनो सिविल राइट्स संगठन ने कहा कि जो बाइडेन कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से एक निर्धारित कार्यक्रम में नहीं बोल पाएंगे।

वहीं, बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आने से चुनाव कैंपेन पर असर पड़ सकता है. डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला है। बीते दिनों ट्रंप पर जानवेला हमले के बाद उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है। ऐसे में बाइडेन उनसे पिछड़ सकते हैं।

 

Desk News