यात्रियों की बल्ले-बल्ले! लखनऊ एयरपोर्ट पर अब ₹10 में चाय और ₹20 में मिलेगा समोसा, खुला ‘उड़ान यात्री कैफे’

Lucknow Airport Udan Yatri Cafe

Lucknow Airport Udan Yatri Cafe: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलने जा रही है। इसके लिए एक खास पहल की गई है, इसके तहत एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए सस्ता कैफे शुरू किया गया है। इस कैफे में यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में चाय और 20 रूपये में समोसा मिलेगा। यह कदम केंद्र सरकार की पहल पर उठाया गया है।

रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने लखनऊ के चौधरी चरण एयरपोर्ट पर सस्ता कैफे जिसे ‘उड़ान यात्री कैफे’ का नाम दिया गया, उसे लॉन्च किया। यह कैफे एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के चेक-इन हॉल के सामने बनाया गया है। यहां अब यात्रियों को चाय-पानी और नाश्ता बहुत सस्ते दाम पर मिलेगा।

‘उड़ान यात्री कैफे’ में मिलेगा सस्ता नाश्ता

केंद्र सरकार की ‘उड़ान यात्री कैफे’ पहल से एयरपोर्ट पर सस्ता अल्पाहार देने का प्रावधान किया गया है। यह कदम केंद्र सरकार ने ‘उड़ान योजना’ के तहत यात्रियों को बड़ी राहत देने और एयरपोर्ट पर अक्सर महंगे खाने की शिकायतों के बाद उठाया हैं। ‘उड़ान यात्री कैफे’ में सिर्फ 10 रुपये से खाने-पीने की चीजें मिलने की शुरुआत होगी।

अनुमान के मुताबिक़, इस योजना से एयरपोर्ट पर रोजाना लगभग 18-20 हजार यात्रियों को फायदा मिलेगा। इसके बाद से यात्रियों को चाय-नाश्ते के लिए अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा। इस कैफे की शुरुआत से आम लोगों की हवाई यात्रा किफायती और सुविधाजनक होगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह कैफे यात्रियों की पहली पसंद बन सकता है।

अदाणी समूह की कंपनी कर रही एयरपोर्ट का संचालन

जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ का चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे का संचालन लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एलआईएएल) कंपनी देख रही है। ये कंपनी पूरी तरह अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है। यह कंपनी 2 नवंबर 2020 से इस एयरपोर्ट का संचालन देख रही है। इसके लिए कंपनी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ 50 वर्षों का समझौता किया है।

यह भी पढ़ें: ‘भगवान पत्नी से पीछा छुड़वा दो…’, पति ने मांगी मन्नत, पूरी होने पर 9KM दंडवत यात्रा कर पंहुचा मंदिर; गाजे-बाजे के साथ मनाया जश्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।