‘Iran ने तुर्की और ओमान पर हमले नहीं किए, टैक्सी में गुमनाम सैर की’, मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान

Summary :

Mojtaba Khamenei denies attacks on Turkey and Oman: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान के कुछ हिस्सों पर हमलों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि तुर्की और ओमान के कुछ हिस्सों पर हाल में हुए हमले ईरानी सशस्त्र बलों या उसके सहयोगियों की ओर से नहीं किए गए थे। वेबसाइट पर छपे एक बयान के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई ने यह बात शुक्रवार (लोकल टाइम) को ईद-उल-फितर आने पर बधाई देने के लिए एक मैसेज में कही, जो रमजान महीने के खत्म होने और 21 मार्च को ईरानी नए साल की शुरुआत ‘नवरोज’ का प्रतीक है।…

Mojtaba Khamenei denies attacks on Turkey and Oman: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान के कुछ हिस्सों पर हमलों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि तुर्की और ओमान के कुछ हिस्सों पर हाल में हुए हमले ईरानी सशस्त्र बलों या उसके सहयोगियों की ओर से नहीं किए गए थे। वेबसाइट पर छपे एक बयान के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई ने यह बात शुक्रवार (लोकल टाइम) को ईद-उल-फितर आने पर बधाई देने के लिए एक मैसेज में कही, जो रमजान महीने के खत्म होने और 21 मार्च को ईरानी नए साल की शुरुआत ‘नवरोज’ का प्रतीक है।

Mojtaba Khamenei denies attacks on Turkey and Oman: पड़ोसी देशों से अच्छे रिश्ते, इजरायल चेतावनी

Mojtaba Khamenei denies attacks on Turkey and Oman
Mojtaba Khamenei denies attacks on Turkey and Oman (Source: Social Media)

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई ने कहा कि ईरान के तुर्की और ओमान दोनों के साथ सही रिश्ते हैं। उन्होंने इजरायल की ‘चालबाजी’ को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि वह पड़ोसी देशों के बीच फूट डालने के लिए ‘फॉल्स फ्लैग’ ऑपरेशनों का सहारा ले सकता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे ऑपरेशन दूसरे देशों में भी किए जा सकते हैं। उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों के महत्व पर जोर देते हुए अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आपसी संबंध बेहतर बनाने की अपील की और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की अपनी तत्परता जताई।

Mojtaba Khamenei: इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, तुर्की में पैट्रियट सिस्टम

ईरानी नेता ने नागरिकों के रहन-सहन के स्तर और देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की जरूरत पर भी बल दिया, जिसमें जनता की भलाई और संपत्ति सृजन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। साथ ही उन्होंने नए साल को राष्ट्रीय एकता के प्रकाश में प्रतिरोध अर्थव्यवस्था का साल घोषित किया। इसी बीच, नाटो तुर्की के दक्षिणी अदाना प्रांत में एक अतिरिक्त पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर चुका है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पिछले सप्ताह ईरान की ओर से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोकने के बाद यह कदम उठाया गया।

तुर्की में नाटो पैट्रियट सिस्टम तैनात, ईरानी मिसाइल रोकी गई

तुर्की के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रियर एडमिरल जेकी अकतुर्क ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हमारे एयरस्पेस और हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर उठाए गए कदमों के अलावा, जर्मनी के रामस्टीन में एलाइड एयर कमांड की ओर से तैनात एक और पैट्रियट सिस्टम को अदाना में तैनात किया जा रहा है, जो वहां पहले से मौजूद स्पेनिश पैट्रियट सिस्टम को सपोर्ट करेगा।” अकतुर्क ने कहा कि 13 मार्च को ईरान से लॉन्च की गई एक मिसाइल तुर्की के एयरस्पेस में घुस गई, जिसे नाटो एयर और मिसाइल डिफेंस यूनिट्स ने पूर्वी भूमध्य सागर के ऊपर निष्क्रिय कर दिया।

Mojtaba Khamenei denies attacks on Turkey and Oman: ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमले का जवाब दिया

Mojtaba Khamenei denies attacks on Turkey and Oman (1)
Mojtaba Khamenei denies attacks on Turkey and Oman (Source: Social Media)

बता दें कि 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने तेहरान और ईरान के कई अन्य शहरों पर संयुक्त हमले किए थे, जिसमें ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता खामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर और नागरिक मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों व संपत्तियों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

यह भी पढ़ें: जंग के बीच सोने-चांदी का भाव हुआ क्रैश, 1.50 लाख पहुंचा Gold, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।