Nepal में खतरनाक खेल: एवरेस्ट चढ़ाने वाले गाइड खाने में मिलाते थे ‘जहर’, फिर कराते थे फर्जी रेस्क्यू; ऐसे हुआ नेटवर्क का पर्दाफाश

Mount Everest Scam

Mount Everest Scam: दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर चढ़ाई करने वाले लोग अपने गाइड पर पूरा भरोसा करते हैं। लेकिन नेपाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गाइडों पर आरोप है कि वे पैसों के लालच में पर्यटकों की जान खतरे में डाल रहे थे। बताया जा रहा है कि यह एक बड़ा बीमा घोटाला है, जिसमें करीब 2 करोड़ डॉलर की ठगी हुई।

Nepal trekking insurance fraud: कैसे किया जाता था स्कैम

पुलिस के अनुसार, गाइड पर्यटकों के खाने में चुपचाप बेकिंग सोडा मिला देते थे। इससे उनका पेट खराब हो जाता था, जो ऊंचाई की बीमारी जैसा लगता था। इसके बाद पर्यटकों को डराकर महंगे हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए मजबूर किया जाता था। फिर फर्जी दस्तावेज बनाकर बीमा कंपनियों से पैसे वसूले जाते थे।

Helicopter rescue scam Nepal: जांच में क्या सामने आया?

मार्च में Nepal पुलिस ने इस मामले में 32 लोगों पर केस दर्ज किया। इसमें ट्रेकिंग कंपनियों के मालिक, हेलीकॉप्टर ऑपरेटर और अस्पताल के अधिकारी शामिल हैं। जांच में सामने आया कि नकली मेडिकल रिपोर्ट, फर्जी फ्लाइट रिकॉर्ड और गलत अस्पताल रिकॉर्ड बनाकर बीमा कंपनियों को चूना लगाया जा रहा था।

Mount Everest Scam: पर्यटन पर पड़ रहा असर

इस घोटाले का असर नेपाल के पर्यटन उद्योग पर भी पड़ रहा है, जो लाखों लोगों की रोजी-रोटी का जरिया है। लगातार बढ़ती धोखाधड़ी के कारण कई अंतरराष्ट्रीय बीमा कंपनियों ने वहां ट्रेकिंग का बीमा देना बंद कर दिया है। इससे आने वाले समय में पर्यटन पर बड़ा असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें –  जयपुर का ‘Pink Elephant’ विवाद, फोटोशूट के बाद हथिनी की मौत पर सोशल मीडिया में मचा बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।