MP Board 5th 8th Result 2026:मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 5वीं-8वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कक्षा 5वीं-8वीं का रिजल्ट जरिए किया गया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को उनकी समग्र ID / रोल नंबर की जरूरत होगी, जिससे वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं, इस बार के रिजल्ट में क्या स्कोर रहा।
MP Board 5th 8th Result 2026: आठवीं के रिजल्ट में प्राइवेट स्कूल आगे

कक्षा 8वीं में 93.83 फीसदी विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण pic.twitter.com/yx9TJS0bTH
— School Education Department, MP (@schooledump) March 25, 2026
/h2>
मध्य प्रदेश में कक्षा 8वीं के रिजल्ट में सबसे अच्छा प्रदर्शन प्राइवेट स्कूल ने किया है। यहां सबसे ज्यादा बच्चे पास हुए हैं। प्राइवेट स्कूल के 95.20% प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ सरकारी का 93.03% और मदरसा का 80.81% रिजल्ट रहा।
पांचवी में सरकारी स्कूल आगे
कक्षा 5वीं-8वीं परीक्षाओं के परिणाम घोषित
कक्षा 5वीं में 95.14 फीसदी विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण @JansamparkMP #result pic.twitter.com/cUbBz4M4dx
— School Education Department, MP (@schooledump) March 25, 2026
मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं के रिजल्ट में सबसे अच्छा प्रदर्शन सरकारी स्कूल का रहा। यहां सबसे ज्यादा बच्चे पास हुए। सरकारी स्कूल के 95.40 %, प्राइवेट स्कूल में 94.79 % और मदरसा का 82.42 % रिजल्ट रहा।
MP Board 5th 8th Result 2026: पिछले साल के मुकाबले बढ़ा पासिंग प्रतिशत

MP बोर्ड में इस साल 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा है। साल 2025 में 5वीं में 92.70% और 8वीं में 90.02% छात्र पास हुए थे। वहीं इस साल 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% छात्र पास हुए हैं।
ओरिजनल मार्कशीट कैसे मिलेगी?
MP बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट आपने चेक कर लिया है, तो आप मार्कशीट का प्रिंटआउट निकाल लें। जब तक आपको ओरिजनल मार्कशीट नहीं मिलती, तब तक यही प्रोविजनल मार्कशीट आपसे मांगी जाएगी। यह आपको बाद में आपके क्लास टीचर के द्वारा ही जाएगी।
यह भी पढ़ें – गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता, पश्चिम एशिया संकट पर होगी चर्चा






















