New Pandemic Alert: ठीक जैसे ही कोरोनावायरस के छह साल पूरे हुए, एक नए वायरस ने एक बार फिर पूरी दुनिया के लोगों को दहशत में डाल दिया है। बताते चले कि अप्रैल 2026 में अर्जेंटीना के उशुआइया बंदरगाह से MV Hondius नाम की क्रूज शिप चली थी. इस शिप पर लगभग 150 यात्री और कुछ भारतीय क्रू भी सवार थे, जो कई अलग-अलग देशों से आए थे.
कइयों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिप पर बैठे 2 डच यात्री दक्षिण अमेरिका में पक्षी देखने के लिए लैंडिफिल पहुंचे थे. जहां वे हंतावायरस के शिकार हो गए, यह वायरस बताया जा रहा है कि चूहों से फैलता है। फिर क्या था, दोनों यात्री संक्रमित हो गए, इसके बाद यह वायरस अन्य यात्रियों में धीरे-धीरे फैलने लगा. आधिकारिक तौर पर देखे तो अब तक 5 लोगों में इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि भी हो चुकी है. वहीं तीन की मौत की भी खबर सामने आई है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि यह पूरा मामला अप्रैल 2026 में शुरू हुआ. खबर आई कि MV Hondius नाम की एक क्रूज शिप अर्जेंटीना के उशुआइया बंदरगाह से निकली थी. जहाज़ पर सवार दो डच यात्री पक्षियों को देखने के लिए दक्षिण अमेरिका में एक कूड़ाघर गए। जहां वे चूहों के संपर्क में आए और बीमार हो गए। इस जहाज़ पर लगभग 150 लोग बैठे थे। धीरे-धीरे, यह वायरस एक यात्री से दूसरे यात्री में हवा की तरह फैलने लगा। अब तक 5 लोगों के संक्रमण होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 3 लोगों की जान जा चुकी है।
12 देशों में अलर्ट: यात्रियों की खोजबीन शुरू
बता दें कि 24 अप्रैल को यह क्रूज सेंट हेलेना द्वीप पर ठहरी थी, जहां 29 यात्री शिप से बाहर निकले। उस दौरान किसी यात्री को इस जानलेवा वायरस के खतरे की खबर तक नहीं थी। ये सभी यात्री अब कनाडा, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, अमेरिका, यूके, तुर्की, नीदरलैंड, जर्मनी, जैसे देशों में जा चुके हैं। अब इन देशों की सरकारें इन यात्रियों की खोजबीन शुरू कर दी है, जिससे सरकार इन यात्रियों को ‘आइसोलेट’ (क्वारंटीन) कर सके।
क्या है हंतावायरस?
हंता वायरस (Hantavirus) कृंतक जीवों (जैसे चूहों और गिलहरियों) के माध्यम से फैलने वाला एक गंभीर और दुर्लभ वायरल संक्रमण है, जो मनुष्यों में जानलेवा बीमारी का कारण बन सकता है। मई 2026 में, अटलांटिक महासागर में एक क्रूज जहाज पर इसके मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यह चर्चा में है।
ALSO READ: सोना हुआ महंगा, चांदी 2.65 लाख के पार, जानें अपने शहर का ताजा भाव


Download Android App
Download iOS App




