हथकड़ियों में मादुरो, आंखों पर पट्टी—ट्रंप ने जारी की पहली तस्वीर

Summary :

Nicolas Maduro arrested: वेनेजुएला की राजधानी कराकस पर ताबड़तोड़ अमेरिकी हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक चौंकाने वाली तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो हथकड़ियों में अमेरिकी फोर्सेज की गिरफ्त में नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी आंखों पर काली पट्टी बंधी हुई है। इस तस्वीर ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। बेडरूम से गिरफ्तारी का दावा अमेरिकी प्रशासन के दावे के मुताबिक, मादुरो को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वे अपने बेडरूम में सो रहे थे। बताया गया है कि अमेरिकी…

Nicolas Maduro arrested: वेनेजुएला की राजधानी कराकस पर ताबड़तोड़ अमेरिकी हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक चौंकाने वाली तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो हथकड़ियों में अमेरिकी फोर्सेज की गिरफ्त में नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी आंखों पर काली पट्टी बंधी हुई है। इस तस्वीर ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है।

बेडरूम से गिरफ्तारी का दावा

अमेरिकी प्रशासन के दावे के मुताबिक, मादुरो को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वे अपने बेडरूम में सो रहे थे। बताया गया है कि अमेरिकी विशेष बलों ने उन्हें कमरे से घसीटकर बाहर निकाला और तत्काल नियंत्रण में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद मादुरो को देश से बाहर ले जाया गया।

अमेरिकी युद्धपोत USS Iwo Jima पर है निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस इस समय अमेरिकी युद्धपोत USS Iwo Jima पर हैं। ट्रंप के अनुसार, दोनों को न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है, जहां उन पर आपराधिक मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा।

Nicolas Maduro arrested
Nicolas Maduro arrested

ट्रंप का दावा: आत्मसमर्पण की दी थी चेतावनी

हमलों के बाद फॉक्स न्यूज को दिए एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मादुरो को पहले ही आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी थी। ट्रंप बोले,
“मैंने साफ कहा था कि आपको सरेंडर करना होगा।”
उन्होंने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले उनकी मादुरो से बातचीत हुई थी और संदेश स्पष्ट था—आत्मसमर्पण के अलावा कोई विकल्प नहीं।

डेल्टा फोर्स की कार्रवाई का दावा

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन को अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने अंजाम दिया। हमलों के तुरंत बाद मादुरो को पकड़े जाने का दावा सामने आया। हालांकि, इस पर वेनेजुएला सरकार ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

Nicolas Maduro arrested

वेनेजुएला का आरोप: अमेरिकी आक्रमण

वेनेजुएला सरकार ने इन घटनाओं को सीधा “अमेरिकी आक्रमण” करार दिया है। सरकार ने कहा कि अमेरिका ने देश की संप्रभुता पर हमला किया है और इस मामले में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की मांग की है।

ड्रग तस्करी के आरोप और बढ़ता दबाव

अमेरिका लंबे समय से मादुरो सरकार पर ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद के आरोप लगाता रहा है। ट्रंप प्रशासन पिछले कई महीनों से मादुरो पर दबाव बना रहा था।
3 जनवरी को काराकस में धमाकों की खबरें सामने आईं, जहां अमेरिकी सेना द्वारा फुएर्ते तिउना और ला कार्लोटा जैसे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता

Nicolas Maduro arrested:  मादुरो की कथित गिरफ्तारी और तस्वीर के सार्वजनिक होने के बाद वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाक्रम अमेरिका–लैटिन अमेरिका संबंधों और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहरा असर डाल सकता है।

Shera Rajput