Noida Phase 2 Workers Protest: उत्तर प्रदेश के Noida Phase 2 इलाके में सोमवार सुबह हालात बिगड़े हुए हैं। मजदूरों ने अपने वेतन को लेकर बीच सड़क पर प्रदर्शन करना शुरू किया है। सुबह 9:30 बजे एक निजी कंपनी के कर्मचारी अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग के लिए जुटे हुए है। लेकिन पुलिस से बहस होने के बाद मामला बिगड़ गया और प्रदर्शन हिंसक हो गया।
नोएडा के फेज़ 2 में एक कंपनी के कई कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर इकट्ठा हुए। इस दौरान प्रदर्शन हिंसक की स्थिति बन गई, गाड़ियों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और पत्थरबाज़ी भी हुई। स्थिति को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची हुई है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में 50 लोगों को दबोचा गया है।
Noida Phase 2 Workers Protest: वेतन वृद्धि और काम की शर्तों को लेकर नाराज़गी

राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर सख्त आदेश दिए। उन्होंने कहा कि हर श्रमिक को अच्छा वेतन, सुरक्षित काम का माहौल और सभी जरूरी सुविधाएं दी जाए। सीएम ने यह भी निर्देश दिया कि श्रमिकों को समय पर सैलरी दी जाए, उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो। उन्होंने आगे कहा, श्रमिकों को सभी जरूरी सुविधाएं जैसे स्वास्थ्य, रहने और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं मिलनी चाहिए। अधिकारियों को यह भी आदेश दिया गया कि वे इन बातों को जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू करें और मजदूरों की सभी परेशानियों को तुरंत हल करें।
Noida Routes Diversion: नोएडा में यह रास्ते हुए डायवर्ट

ट्रैफ़िक पुलिस के अनुसार, सेक्टर-62 गोलचक्कर से NIB पुलिस चौकी की ओर जाने वाले रास्ते पर पहले कट पर ट्रैफ़िक को मोड़ा जा रहा है। नोएडा पुलिस ने बताया कि चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ़्लाईओवर—और वहाँ से DND टोल या चिल्ला बॉर्डर के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों का मार्ग भी बदल दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफ़िक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
यह भी पढ़ें – केरल में डेंटल स्टूडेंट की संदिग्ध हालत में मौत, फैकल्टी पर उत्पीड़न के आरोप के बाद जांच तेज























