जंग के बीच PM Modi ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, भीषण हमले की निंदा की, समुद्री रास्ते खोलने पर चर्चा

PM Modi And Pezeshkian Talk

PM Modi And Pezeshkian Talk: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात की और ईद-नवरोज के मुबारक मौके पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को बधाई दी। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि हमने उम्मीद जताई कि ये मुबारक मौका पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आए। साथ ही मिडिल ईस्ट में जारी हमले में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की निंदा की, जो इलाके की स्थिरता के लिए खतरा हैं और ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट डालते हैं।

PM Modi And Pezeshkian Talk: हमलों की भी कड़ी निंदा की

PM Modi And Pezeshkian Talk
PM Modi And Pezeshkian Talk

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की भी कड़ी निंदा की और कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं और वैश्विक आपूर्ति सप्लाई को बाधित करती हैं। उन्होंने समुद्री सुरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला, विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों के यातायात पर, और तनाव के बीच नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए भारत के रुख को दोहराया कि जहाजरानी मार्ग खुले और सुरक्षित रहें।

PM Modi Extends Eid Greetings: भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा करता हूं, जो क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं। नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया कि जहाजरानी मार्ग खुले और सुरक्षित रहें। उन्होंने देश में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में ईरान के निरंतर समर्थन की भी सराहना की।

‘डायलॉग और डिप्लोमेसी’ की रणनीति

PM Modi And Pezeshkian Talk
PM Modi And Pezeshkian Talk

ईरान सैन्य संघर्ष के बीच ‘डायलॉग और डिप्लोमेसी’ की रणनीति का भारत बखूबी इस्तेमाल कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पश्चिम एशिया के लीडर्स से बात कर रहे हैं। महज 24 घंटों के भीतर उन्होंने एक, दो नहीं बल्कि 5 देशों के लीडर्स से बात की थी। कुवैत के क्राउन प्रिंस, ओमान के सुल्तान, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, मलेशिया के पीएम और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत कर उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दी थीं।

ALSO READ: US-इजरायल ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर किया हमला, भारी बमबारी से दहला क्षेत्र, रेडियोएक्टिव का बढ़ा खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।