“बंगाल में बम फैक्ट्रियां पनप रही, TMC के पास ना नेता, ना विजन”…PM मोदी की बैरकपुर में धुंआधार रैली, जानें 5 बड़ी बातें

PM Modi Barrackpore Rally Highlights

PM Modi Barrackpore Rally Highlights: बंगाल में दूसरे फेज के मतदान के लिए आज प्रचार प्रसार थम जाएगा। इस दौरान PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में विजय संकल्प की रैली को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने राज्य के साथ अपने लंबे जुड़ाव पर जनता को संबोधित किया और 4 मई को आने वाले परिणामों के बाद भाजपा की जीत का दावा भी किया। साथ ही TMC पर जमकर निशाना साधा है। इस धुंआधार रैली में PM मोदी ने कई बड़े बातें कही है विस्तार से जानते है सभी जानकारी के बारे में….

PM मोदी की बैरकपुर में धुंआधार रैली

  1. सभी बहनों-बेटियों से कहा कि जब वोट देने जाएं, तो उन गुंडों, उन मस्तानों के चेहरे याद करना, जो TMC के नाम पर अत्याचार करते हैं।
  2. TMC ने कोलकाता को लंदन बनाने का वादा किया था, लेकिन 15 साल में यहां घुसपैठियों को बसा दिया।
  3. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल के प्रति मेरा लगाव शक्ति के प्रति समर्पण है। यह मेरी व्यक्तिगत आध्यात्मिक यात्रा का ऊर्जा केंद्र रहा है।
  4. इस चुनाव में यह मेरी आखिरी रैली है और इस विश्वास के साथ लौट रहा हूं कि 4 मई को परिणाम घोषित होने के बाद मुझे भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वापस आना होगा।
  5. बंगाल में बम फैक्ट्रियां पनप रही और  TMC के पास ना नेता, ना विजन है।

आप ही मेरा परिवार हैं

PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा किपिछले तीन-चार दशकों से मैं देश के कोने-कोने की यात्रा कर रहा हूँ। राजनीति में आने और भाजपा में शामिल होने के बाद, मैंने पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम किया है, पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को निभाया है, जिसमें चुनाव संबंधी कार्य भी शामिल हैं। मैं दिन-रात का ध्यान नहीं रखता, न ही मौसम की परवाह करता हूँ, मैं निरंतर चलता रहता हूँ। जब से मैंने अपना घर छोड़ा है, मुझे आप सबके बीच सुकून और शांति मिली है, और आप ही मेरा परिवार हैं।

बैरकपुर विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में बैरकपुर विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है, जिसमें टीएमसी, भाजपा और सीपीआई (एम) के उम्मीदवार दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रचार अभियान तेज कर रहे हैं।पश्चिम बंगाल के 294 विधानसभा क्षेत्रों में से एक बैरकपुर है, जो उत्तर 24 परगना जिले में स्थित है। यह एक शहरी सीट है जिसमें सामान्य आरक्षण लागू है और यह बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

ALSO READ: बंगाल में मचा हड़कंप, वोटिंग से पहले मिले 79 देसी बम, NIA ने आतंकवादी पहलू से जांच शुरू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।