PM Modi Dum Dum Rally Highlight: बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद BJP जीत का दावा कर रही है। इस दौरान बंगाल के पानिहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सत्तारूढ़ टीएमसी का महा जंगल राज समाप्त हो जाएगा। भाजपा को समर्थन देने के लिए जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण किया है। साथ ही बताया कि बंगाल में लंबे समय से दिखाई दे रही बदलाव की लहर प्रमाणित हो गई है। कल भाजपा के समर्थन ने भाजपा की जीत की नींव रख दी है।
PM Modi Dum Dum Rally Highlight: PM मोदी ने बोली 6 बड़ी बातें

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर 24 परगना जिले के दम दम में जनसभा को संबोधित किया और कई वादे भी किए।
- आयुष्मान योजना बंगाल में लागू नहीं है। भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
- टीएमसी के गुंडों को बंगाल में छिपने की जगह नहीं मिलेगी। उन्हें बचाने वाला कोई नहीं होगा।
- 4 मई को भाजपा सरकार बनने के बाद हर अन्याय, हर अत्याचार की फाइल खुलेगी। ये मोदी की गारंटी है।
- टीएमसी अपनी हार स्वीकार कर रही है और इसलिए बेचैन दिख रही है।
- PM मोदी ने आरोप करते हुए बताया कि “TMC का दिया बुझने से पहले फडफड़ा रहा है। टीएमसी का दीया बुझने वाला है
- आयुष्मान योजना बंगाल में लागू नहीं है। भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
TMC बहुत बुरी तरह बौखला गई
पीएम ने कहा कि अब टीएमसी बहुत बुरी तरह बौखला गई है। कल रात भर टीएमसी अपने गुंडों को ताकत दे रही थी कि मैदान में आओ। मैं बंगाल की जनता से कहूंगा, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि मत भूलिए, ये क्रांति की धरती है, ये वीरों की धरती है। और ये मत भूलना कि हर बुझता हुआ दीपक थोड़ा फड़फड़ाता है, वैसे ही टीएमसी का दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है। 4 मई को नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। कल पहले चरण के मतदान ने टीएमसी के महाजंगलराज के अंत का उद्घोष कर दिया है।
PM Modi Bengal Visit: बंगाल में नई क्रांति की बेला
बंगाल का गौरव फिर से लौटाने और फिर से अवसरों की भूमि बनाने के लिए ये आजादी बहुत जरूरी है। टीएमसी के भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट, बेटियों पर अत्याचार से, पलायन की मजबूरी, बेरोजगारी और बेकारी और घुसपैठियों के कब्जे से आजादी दिलाएंगे। गुलामी की बेड़ियां तोड़ने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्र का आह्वान किया था, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’। ये बंगाल में नई क्रांति की बेला है। ये क्रांति आपके एक वोट से होगी। इसलिए मैं बंगाल की जनता से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि आप हमें वोट रूपी आशीर्वाद दीजिए, हम मिलकर बंगाल को अनेक कष्टों से आजादी दिलाएंगे।
टीएमसी महिला विरोधी पार्टी
पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी महिला विरोधी पार्टी है, जबकि भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर काम करती है। मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनने में मदद की। टीएमसी ने उस बेटी को उससे छीन लिया। हमने उस मां को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने संदेशखाली की पीड़िता को भी नेतृत्व करने का मौका दिया है। जब बंगाल की महिलाएं न्याय की मांग करती हैं, तो टीएमसी उन्हें घर से बाहर न निकलने के लिए कहती है।
ALSO READ: “दीदी जाएगी BJP आएगी”…बंगाल चुनाव पर अमित शाह ने किया जीत का दावा, जानें उनकी 5 बड़ी बातें


Download Android App
Download iOS App




