‘पाकिस्तान आए तो जिंदा नहीं लौटोगे…’, PSL से पहले खिलाड़ियों को इस आतंकी संगठन ने दी धमकी

Summary :

PSL 2026 Big Update: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत से पहले एक डराने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े एक धड़े जमात-उल-अहरार ने विदेशी क्रिकेटरों को लेकर चेतावनी जारी की है। इस संगठन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड्स से अपील की है कि वे अपने खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान न भेजें। PSL 2026 Big Update: सोशल मीडिया पर वायरल हुई धमकी मिली जानकारी के अनुसार, यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रही है और इसकी पुष्टि भी…

PSL 2026 Big Update: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत से पहले एक डराने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े एक धड़े जमात-उल-अहरार ने विदेशी क्रिकेटरों को लेकर चेतावनी जारी की है। इस संगठन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड्स से अपील की है कि वे अपने खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान न भेजें।

PSL 2026 Big Update: सोशल मीडिया पर वायरल हुई धमकी

PSL 2026 Big Update
PSL 2026 Big Update (Source: Social Media)

मिली जानकारी के अनुसार, यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रही है और इसकी पुष्टि भी की जा चुकी है। संगठन के एक वरिष्ठ कमांडर ने कहा है कि अगर विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान आते हैं और उनके साथ कोई घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि वे मैचों को रुकवाने और खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने से रोकने की कोशिश करेंगे।

बड़े खिलाड़ियों को बनाया निशाना

इस चेतावनी के बीच कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी PSL 2026 में हिस्सा लेने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर कराची किंग्स की कप्तानी करेंगे, जबकि स्टीव स्मिथ मुल्तान सुल्तांस के लिए अपना पहला सीजन खेलने वाले हैं और वे पाकिस्तान पहुंच भी चुके हैं। इनके अलावा मार्नस लाबुशेन, मोईन अली, डेवोन कॉन्वे और एडम जम्पा जैसे नामी खिलाड़ी भी इस लीग का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन ने खासतौर पर वॉर्नर और स्मिथ का नाम लेकर धमकी दी है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

PSL 2026 Big Update: PCB ने लिया बड़ा फैसला

इस पूरे मामले को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने घोषणा की है कि PSL 2026 के सभी मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब आम लोगों से आवाजाही कम करने की अपील की जा रही है, तो स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों को इकट्ठा होने देना ठीक नहीं होगा। इसलिए यह कदम खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

टूर्नामेंट से जुड़ी अहम जानकारी

PCB द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, PSL 2026 का आयोजन 26 मार्च से शुरू होगा। इस सीजन में कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच लाहौर और कराची में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ओपनिंग सेरेमनी को भी रद्द कर दिया गया है ताकि किसी तरह का जोखिम न लिया जाए।

PSL 2026 Big Update: क्या प्रभावित होगा PSL 2026?

PSL 2026 Big Update
PSL 2026 Big Update (Source: Social Media)

इस तरह की धमकी के सामने आने के बाद टूर्नामेंट को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विदेशी खिलाड़ी इस माहौल में खेलने के लिए तैयार होंगे या नहीं। अगर खिलाड़ी पीछे हटते हैं, तो लीग की गुणवत्ता और लोकप्रियता पर असर पड़ सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में स्थिति कैसे बदलती है और खिलाड़ी व क्रिकेट बोर्ड इस पर क्या फैसला लेते हैं।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में अब तेल के बाद छिड़ी Power War! ईरान ने कहा कि अगर अमेरिका उसके पावर प्लांट्स पर हमला करता है तो…

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।