Ram Lalla Surya Tilak Ayodhya: आज देश भर में चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों के बाद, श्री राम नवमी का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। अयोध्या में इस उत्सव को लेकर लोगों में हर्ष और भक्ति का माहौल है। आज राम नवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में, भगवान राम के बाल स्वरूप—राम लला—का ‘सूर्य तिलक’ किया जाएगा। यह अनुष्ठान आज दोपहर 12:00 बजे संपन्न होगा। एक हाई-टेक प्रणाली का उपयोग करते हुए, सूर्य की किरणें राम लला के ललाट को प्रकाशित करेंगी और लगभग 4 मिनट तक वहीं टिकी रहेंगी। यह एक अत्यंत दिव्य और ऐतिहासिक क्षण होने का प्रमाण बनेगा।
Ram Lalla Surya Tilak Ayodhya: लाखों भक्तों के पहुंचने की उम्मीद
बता दें कि राम नवमी के ख़ास मौके पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस क्षण को देखने अयोध्या पहुंच रहे हैं। सूर्य तिलक को सुचारू रूप से करने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस ख़ास मौके पर अयोध्या में भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए शहर को 6 जोन और 29 सेक्टर में बांटा गया है और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस को अयोध्या में तैनात किया गया है।
Ayodhya Ram Navami: कब होंगे श्री राम के दर्शन और ‘सूर्य तिलक’?
बता दें कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर आज पूरे दिन राम भक्तों के लिए खुला रहेगा। सुबह 6:30 बजे से अनुष्ठान शुरू होंगे और 11:00 बजे तक चलेंगे। राम नवमी को देखते हुए मंदिर समिति ने फैसला लिया है कि मंदिर के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक भक्त रामलला के दर्शन कर सकें और उनका आशीर्वाद पा सकें। इतना ही नहीं, आज दोपहर 12 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा और पूरी दुनिया एक बार फिर राम लला के माथे पर ‘सूर्य तिलक’ के दिव्य नज़ारे को देखने के लिए तैयार होगी।

























