‘पिता ने दुपट्टे से दबाया गला और मां ने पकड़े पैर…’, रिटायर्ड दरोगा ने अपनी ही बेटी को दी खौफनाक मौत, चौंका देगा ऑनर किलिंग का ये मामला

Retired Police Officer Kills Daughter

Retired Police Officer Kills Daughter: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रिटायर्ड दारोगा ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। आरोपी पिता का नाम रणवीर सिंह यादव है। हत्या के बाद परिवार ने शव को इटावा ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा मामला सामने आ गया।

Retired Police Officer Kills Daughter: प्रेम विवाह बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका अपने ही रिश्ते के भतीजे से शादी करना चाहती थी। इस बात से परिवार नाराज था। उनका मानना था कि इस तरह की शादी से समाज में उनकी बदनामी होगी। परिवार ने कई बार बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था।

Retired Police Officer Kills Daughter (Image- Social Media)
Retired Police Officer Kills Daughter (Image- Social Media)

Father kills Daughter Crime: 24 अक्टूबर को हुआ बड़ा विवाद

24 अक्टूबर को बेटी और परिवार के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस हो गई। बहस धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में बेटी ने “मार डालो” जैसे शब्द कह दिए। पिता रणवीर सिंह यादव के मुताबिक, इसके बाद स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई और उन्होंने आपा खो दिया।

UP Crime News: मां और भाई भी थे शामिल

आरोप है कि गुस्से में मां ने बेटी के पैर पकड़ लिए और पिता ने दुपट्टे से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उस समय घर में मौजूद बड़े बेटे ने भी इस वारदात में साथ दिया। बेटी की चीख सुनकर छोटा बेटा कमरे में आ गया, लेकिन उसे डांटकर बाहर भेज दिया गया।

Retired Police Officer Kills Daughter (Image- Social Media)
Retired Police Officer Kills Daughter (Image- Social Media)

हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने की साजिश

हत्या के बाद रणवीर यादव ने अपने बेटे को फोन कर बताया कि “काम हो गया है।” इसके बाद बेटा कार से शव को मामा के घर ले गया। वहां मामा की मदद से शव को यमुना नदी के किनारे फेंक दिया गया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। परिवार ने बेटी के गायब होने की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

मौत से पहले भेजा गया वीडियो

हत्या से पहले युवती ने अपने प्रेमी को 29 सेकंड का एक वीडियो भेजा था। वीडियो में उसने अपना नाम बताया और कहा कि वह उससे प्यार करती है और शादी करना चाहती है। उसने यह भी कहा कि उसके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं और उसे जान का खतरा है। वीडियो में उसने अपने माता-पिता, भाई-बहन और कुछ रिश्तेदारों से खतरे की बात कही थी।

Retired Police Officer Kills Daughter (Image- Social Media)
Retired Police Officer Kills Daughter (Image- Social Media)

पुलिस जांच में खुलासा

रविवार को पुलिस ने यमुना नदी के किनारे से युवती की डेडबॉडी के अवशेष बरामद किए। सोमवार को पूछताछ के दौरान पिता रणवीर सिंह यादव, भाई गौरव और मामा सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, रणवीर यादव के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। मृतका दूसरी नंबर की बेटी थी। वह पढ़ी-लिखी थी और शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी। फिलहाल मृतका की मां और मामी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें: बागपत-मेरठ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत और कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।