मध्य पूर्व में इजरायल-ईरान तनाव के बीच, पुतिन के मध्यस्थता प्रस्ताव पर ट्रंप ने उन्हें पहले रूस-यूक्रेन विवाद सुलझाने की सलाह दी। ट्रंप ने पुतिन के प्रयासों को खारिज करते हुए कहा कि मरने वालों की संख्या छिपाई जा रही है। पुतिन ने इजरायल से रूसी कर्मचारियों की सुरक्षा का भरोसा मिलने की बात कही।
इस समय मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच तनाव जारी है। जंग के हमले हर दिन और भी भीषण होते जा रहे हैं। इस लड़ाई अमरेका हमेशा की तरह मध्यस्थता की भूमिका निभाना चाहते हैं, लेकिन अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस जंग मे मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा है। इसको लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मध्यस्थता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की थी। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि मैंने पुतिन से बात की। वह कह रहे थे कि वह मध्य पूर्व में शांति लाना चाहते हैं। मैंने कहा कि पहले अपना रूस-यूक्रेन झगड़ा खत्म करो, फिर बाकी दुनिया की चिंता करो।
ट्रंप ने रूस पर किया हमला
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार (18 जून 2025) को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह एक संवेदनशील विषय है, लेकिन इसका समाधान संभव है। हमने ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ प्रस्ताव साझा किए हैं। पुतिन का यह रुख मध्य पूर्व में राजनयिक उपस्थिति बढ़ाने की रूस की रणनीति को दर्शाता है, लेकिन ट्रंप की प्रतिक्रिया ने सार्वजनिक रूप से इसे खारिज कर दिया। इसके अलावा ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि मरने वालों की संख्या छिपाई जा रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक इमारत गिर जाती है और आप कहते हैं कि कोई नहीं मरा, क्या यह मजाक है।
इजरायल का पुतिन को प्रस्ताव
पुतिन ने एक बयान में कहा कि दक्षिणी ईरान में बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में 200 से अधिक रूसी कर्मचारी काम करते हैं। यह वही परमाणु ऊर्जा संयंत्र है जिसे रूस के रोसाटॉम ने बनाया है। इस पर पुतिन ने कहा कि इजरायल ने हमें रूसी कर्मचारियों की सुरक्षा का भरोसा दिया है।
जारी है इजरायल-ईरान जंग
बता दें, ईरान-इजरायल के बीच तनाव अपने चरम पर है। वहीं हाल ही में इजरायल ने दावा किया कि उसने ईरान में 50 फाइटर जेट्स से ईरान पर हमला किया, जिसके बाद ईरान ने ड्रोन हमलों के जरिए जवाबी कार्रवाई की। अब अमेरिका ने भी मिडिल-ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है, जिससे हालात और संवेदनशील हो गए है।
आसिम मुनीर को लंच पर बुलाकर ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कर दिया बड़ा खेला! सामने आया बड़ा सच


Download Android App
Download iOS App



