‘कुछ बिकाऊ लोग उनके बारे में…’, मायावती ने अपने भतीजे पर दिया बड़ा बयान

Summary :

भतीजे पर मायावती का बड़ा खुलासा

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने आकाश का समर्थन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने यूपी की राजनीति में बिकाऊ लोगों पर भी टिप्पणी की। मायावती ने आगे लिखा,”किन्तु श्री आकाश आनन्द के मामले में ख़ासकर बहुजन समाज के कुछ स्वार्थी व बिकाऊ लोग, जिन्होंने पार्टी के वोटों को बाँटने व कमज़ोर करने के लिए अपनी अनेकों पार्टी व संगठन आदि बनाये हुये हैं, वे इस बात का मीडिया में आए दिन काफी ग़लत प्रचार करते रहते हैं.

यूपी की राजनीति में अक्सर किसी न किसी तरह की खिचड़ी पकती ही रहती है। इसी बीच यूपी की पूर्व सीएम और बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आकाश को लेकर सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट की है। पोस्ट में मायावती अपने भतीजे आकाश का हौसला बढ़ाने की बात कह रही हैं।

एक्स पर मायावती ने क्या लिखा

बसपा चीफ मायवती ने X पर पोस्ट में लिखा,”विदित है कि बीएसपी से जुडे़ कुछ लोग अपनी नासमझी, जोश व लापरवाही या विरोधी पार्टियों के षड्यन्त्र के बहकावे में आकर काफी ग़लती कर बैठते हैं, जिन्हें फिर पार्टी हित में सुधारने के लिए पार्टी की ज़िम्मेवारी से अलग करना व गम्भीर मामलों में निकालना भी पड़ता है।

उन्होंने आगे लिखा,”तथा उनमें से कुछ में परिवर्तन आने व माफी माँगने के बाद फिर पार्टी व मूवमेन्ट के हित में लेना भी पड़ता है। और जबसे पार्टी बनी है तो ऐसा किया जाता रहा है, जिन्हें पार्टी से कई-कई बार निकाला भी है और उन्हें वापस भी लिया है। ऐसा अन्य पार्टियों में भी होता है।”

मायावती ने आगे लिखा,”किन्तु श्री आकाश आनन्द के मामले में ख़ासकर बहुजन समाज के कुछ स्वार्थी व बिकाऊ लोग, जिन्होंने पार्टी के वोटों को बाँटने व कमज़ोर करने के लिए अपनी अनेकों पार्टी व संगठन आदि बनाये हुये हैं, वे इस बात का मीडिया में आए दिन काफी ग़लत प्रचार करते रहते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा,”ऐसे अवसरवादी व स्वार्थी तत्वों से पार्टी के लोग सतर्क रहें तथा श्री आकाश आनन्द का अब हौंसला भी ज़रूर बढाएं ताकि वह पार्टी के कार्याें में पूरे जी-जान से जुट जाएं। इसी प्रकार, पार्टी में अन्य जो भी लोग वापस लिए गए हैं उन्हें भी पूरा आदर-सम्मान दिया जाए, जो पार्टी हित में है।”

‘सपा का बयान है या किसी पाकिस्तानी प्रवक्ता का…’, पहलगाम हमले पर CM योगी का दो टूक

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।