Sri Lanka Government Fuel Crisis Decision: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच कई देशों में कच्चे तेल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण सरकार ने घुटने टेक दिए है और कीमत बढ़ाने या तेल बचान के लिए कड़े कदम उठा रही है। अब श्रीलंका सरकार ने तेल की एक एक बूंद बचाने के लिए कड़ा फैसला लिया है और हफ्ते में सिर्फ 4 दिन वर्किंग वीक लागू करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
Sri Lanka Government Fuel Crisis Decision: सिर्फ 4 दिन ही काम होगा

इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन ही काम होगा और बाकी दो दिन छुट्टी रहेगी। इतना ही नहीं अब सिर्फ QR कोड के जरीए ही पेट्रोल डीजल दिया जाएगा। खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच ईरान ने होमुर्ज समुद्री गलियारे को बंद कर दिया है जिससे कई देशों में सप्लाई ठप हो गई और तेल की किल्लत सामने आई है।
कीमतों में इजाफा नहीं किया
नेपाल के बाद श्रीलंका सरकार ने भी तेल बचाने के लिए बड़ा फैसला ले लिया है लेकिन कीमतों में इजाफा नहीं किया है। अब हफ्ते में केवल चार दिन ही कामकाज होगा बाकी के दो दिन छुट्टी रहेगी। तेल बचाने के लिए हर बुधवार को भी सरकारी दफ्तर और शिक्षण संस्थान को बंद करने का फैसला ले लिया है। कोलंबो में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जरूरी सेवाओं के कमिश्नर जनरल ने बताया कि तेल की खपत को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
Sri Lanka Fuel Crisis: डीजल QR कोड के आधार पर मिलेगा

तेल की कील्लत से बचाने के साथ ही कालाबाजारी पर भी रोक लगाई गई है। तेल पर कड़ा पहरा लगा दिया गया है साथ ही अब पेट्रोल डीजल QR कोड के आधार पर मिलेगा। वाहनों के आधार पर चालकों का साप्ताहिक कोटा तय किया गया है और डिजिटल के तहत QR दिखाने पर ही पेट्रोल डीजल मिलेगा। इस कदम से कालाबाजारी भी रुकेगी और कोई भी वाहन चालक अधिक तेल नहीं खरीद पाएगा। तेल बचाने के लिए स्टॉक को भी सीमित कर दिया गया है।
ALSO READ: पाकिस्तान का अफगानिस्तान में भीषण हमला, अस्पताल में की बमबारी, 400 लोगों की मौत, 250 घायल


Download Android App
Download iOS App




