TMC MP Mitali Bag convoy Attacked : बंगाल चुनाव की सरगर्मी देश भर की हीटवेव से भी तेज हो चली है. हर रोज कुछ न कुछ हैरान कर देने वाले मामले राज्य से आ रहे हैं. ताजा मामला हुगली से सामने आया है जहां TMC सांसद मिताली बाग़ की कार पर हमला हुआ है. TMC ने इस मामले में भाजपा समर्थकों पर आरोप लगाया है. पार्टी का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में उनकी गाड़ी पर ईंट पत्थर और लाठियों से हमला किया.
बता दें, यह घटना उस वक्त घटी जब TMC सांसद आरामबाग़ में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं. इस दौरान इस घटना से सामने आई क्लिप्स में देखा जा सकता है कि मिताली बाग़ की कार के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए हैं. इस घटना में सांसद और उनके ड्राईवर को चोट लगने की बात सामने आई है. दोनों को आरामबाग के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है.
बुरी तरह टूटे कार के शीशे
इस दौरान घटना से सम्बंधित तस्वीरें भी सामने आई हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है, मिताली बाग़ कार में बैठी हैं और किसी से फ़ोन पर बात कर रही हैं. जिस तरफ वे बैठी हैं उस तरफ उनकी कार का शीशा पूरी तरह टूट चुका है. वहीँ उनके बगल में ड्राईवर बैठा है, और पीछे 2 लोग और बैठे दिखाई दे रहे हैं.
वहीँ दूसरी तस्वीर में कार का अगला हिस्सा दिखाई दे रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने बुरी तरह शीशे को तोड़ने की कोशिश की है. कार के शीशा पूरी तरह क्रैक हो चुका है.
TMC ने घटना पर किया ट्वीट
इस घटना को लेकर TMC ने एक लम्बा ट्वीट भी किया है. पार्टी ने अपने ट्वीट में भाजपा पर इस घटना का जिम्मेदार ठहराया है. TMC ने लिखा –
‘अमित शाह ने हमारे नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकी दी कि जो भी अपने घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा. आज उस धमकी पर अमल किया गया.
‘हमारी सांसद, श्रीमती मिताली बाग, जो अनुसूचित जाति समुदाय से एक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि हैं, पर भाजपा के गुंडों और बदमाशों द्वारा बेरहमी और कायरतापूर्ण हमला किया गया. उनकी कार में तोड़फोड़ की गई. उनकी कार का विंडशील्ड तोड़ दिया गया. कांच के टुकड़े उनके शरीर में धंस गए.’
यह भी पढ़ें – ‘अब सीधा शपथ ग्रहण में आऊंगा…’ बैरकपुर में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, चुनाव परिणाम से पहले कर दी बड़ी भविष्यवाणी


Download Android App
Download iOS App




