उत्तर प्रदेश की ताकत बनेगा एक ‘एक जनपद-एक व्यंजन’: CM योगी आदित्‍यनाथ

Summary :

UP News Today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मृति चिह्न देकर गृह मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को यूपी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी पढ़कर सुनाया।  सीएम योगी ने ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना उत्‍तर प्रदेश की ताकत बनेगी। उन्‍होंने कहा कि आज गृह एवं सहकारिता मंत्री के कर कमलों से वन डिस्ट्रिक्ट-वन कुजीन (ओडीओसी) योजना लागू की गई है। इससे 75 जनपदों की 75 प्रकार की भोजन सामग्री अब प्रदेश की नई ताकत बनेगी। उन्‍होंने कहा कि हाईजीन युक्त भोजन, खाद्य…

UP News Today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मृति चिह्न देकर गृह मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को यूपी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी पढ़कर सुनाया।  सीएम योगी ने ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना उत्‍तर प्रदेश की ताकत बनेगी। उन्‍होंने कहा कि आज गृह एवं सहकारिता मंत्री के कर कमलों से वन डिस्ट्रिक्ट-वन कुजीन (ओडीओसी) योजना लागू की गई है। इससे 75 जनपदों की 75 प्रकार की भोजन सामग्री अब प्रदेश की नई ताकत बनेगी।

उन्‍होंने कहा कि हाईजीन युक्त भोजन, खाद्य सामग्री, श्रीअन्न से बनी सामग्री लोगों को प्राप्त हो सके, स्थानीय उत्पादों को जियो टैग कर सकें और फिर उसे वैश्विक पहचान दिला सकें, उसकी पैकेजिंग, ब्रांडिंग, डिजाइनिंग करने के साथ देश व वैश्विक मांग के अनुरूप उस प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट कर सकें, यह अवसर यूपी में अब हर व्यंजन के लिए प्राप्त होगा।

सीएम ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल के साथ ही प्रदेश के सभी 75 जनपदों और हर राज्य में यह आयोजन हो रहा है। देश, प्रदेश व दुनिया में जहां कहीं भी उत्तरप्रदेशवासी हैं, वह इस आयोजन से जुड़ रहे हैं। 2018 में उत्तर प्रदेश ने जब पहली बार अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम को आयोजित किया था, उस समय राज्यपाल राम नाईक थे और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। इनकी प्रेरणा से हम लोगों ने परंपरागत उद्यमों को ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) के रूप में आगे बढ़ाया था।

उन्‍होंने आगे कहा कि आज यह योजना आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नई ताकत बनी है और आत्मनिर्भर भारत में अपना योगदान दे रही है। जिन्होंने लीक से हटकर देश के लिए कुछ विशिष्ट किया है, ऐसी पांच विभूतियों को यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। इन विभूतियों ने विकसित भारत की प्रधानमंत्री की संकल्पना में अपने नवाचार, शोध, परिश्रम से योगदान दिया है।

सीएम ने सम्मानित होने वाली विभूतियों को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि आज यूपी के युवाओं के लिए ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना का भी शुभारंभ हुआ। हर जनपद में 100 एकड़ क्षेत्रफल में इसका विकास होगा। जो भी युवा नौकरी व कारोबार प्रारंभ करने का इच्छुक है, उसकी योग्यता व क्षमता के अनुरूप उसके स्केल को स्किल डेवपलमेंट में बदला जाएगा। यूपी में उसके लिए रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस विशिष्ट योजना का प्रारंभ भी गृह मंत्री के कर कमलों से हो रहा है।

–आईएएनएस

ALSO READ: हॉस्टल में बीटेक छात्र ने लगाई छलांग, उपचार के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.