US Warning to Iran: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग जारी है। ईरान के कई शहर और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है और अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान के लगभग 3000 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। यह जंग अब आठवें दिन में पहुंच गई है जिसमें 1400 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए है। वहीं ईरान भी जबरदस्त पलटवार कर रहा है और इजरायल को धमकी भी दे रहा है। इसी बीच अमेरिका के ट्रेजरी सचिव ने आज रात को ईरान में सबसे बड़ हमला करेगा और यह सबसे बड़ा बमबारी का अभियान भी होगा।
US Warning to Iran: ईरान पर होगा भीषण हमला

ईरान पर आज की रात भारी पड़ने वाली है जिसमें चेतावनी देते हुए कहा कि आज रात ईरान पर सबसे बड़ा बमबारी का अभियान होगा जिसमें ईरान की मिसाइल लॉन्चर, मिसाइल बनाने वाली कंपनी को निशाना बनाया जाएगा। इस हमले में अमेरिका ईरान की सेना को कमजोर कर रही है और भारी नुकसान पहुंचा रही है। बता दें कि ईरान के कई शहर बमबारी में तबाह हो रहे है और ईरान दो मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है। ईरान के तेहरान में आज भी भीषण बमबारी जारी है।
Middle East Conflict: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी

इज़रायल ने हमलों का नया दौर शुरू किया वहीं तेहरान के एक प्रमुख हवाई अड्डे पर विस्फोटों की खबरें सामने आईं हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने इस सैन्य टकराव पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ईरान के साथ तब तक कोई समझौता नहीं होगा, जब तक वह बिना शर्त सरेंडर नहीं करता। इस बीच कुवैत की सेना ने बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने कई आने वाले खतरों को रोक दिया। आज सुबह से शुरू हुई हमलों की कई लहरों में 12 ईरानी ड्रोन और 14 बैलिस्टिक या क्रूज़ मिसाइलों को मार गिराया गया।
28 फरवरी को ईरान में अमेरिकी इजरायल संयुक्त सैन्य हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई और कई बड़े अधिकारियों की मौत हो गई थी, जिसके बाद तेहरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। इसके जवाब में, ईरान ने कई अरब देशों में ड्रोन और मिसाइल से ताबड़तोड हमले कर दिए है, जिनमें अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल की संपत्तियों को निशाना बनाया गया। वहीं, इजरायल ने तेहरान पर अपने हमले जारी रखे और लेबनान में भी हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया।





















