चोरों के आतंक व पुलिस की कार्यशैली से परेशान परिवार पलायन को मजबूर, 10 दिन से पीड़ित लगा रहा अधिकारियों के चक्कर, नहीं हुई सुनवाई

Uttar Pradesh Family Protest

Uttar Pradesh Family Protest: थाना सकरन क्षेत्र के ग्राम दुगाना में चोरी की घटना के बाद पुलिस द्वारा समय पर उचित कार्यवाही न किए जाने से परेशान एक परिवार पलायन करने को मजबूर हो गया है। पीड़ित परिवार ने अपने घर के पास पोस्टर लगाकर अपनी पीड़ा जाहिर की है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Uttar Pradesh Family Protest: दुगाना में चोरी की घटना, पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

ग्राम दुगाना निवासी इंद्रपाल पुत्र रामदीन के घर 4, 5 मार्च 2026 की रात चोरी की घटना हो गई थी। पीड़ित का आरोप है अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर दरवाजे तोड़ दिए और घर में रखा अनाज, बर्तन तथा अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई और प्रार्थना पत्र भी दिया गया, लेकिन करीब दस दिन बीत जाने के बाद भी सकरन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस और चोरों की मिलीभगत का गंभीर आरोप

इससे आक्रोशित होकर परिवार ने घर के बाहर पोस्टर लगाकर पुलिस और चोरों की मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। पोस्टर में लिखा गया है कि “चोरों के आतंक व पुलिस के अमानवीय कृत्य से परेशान होकर हम सब परिवार समेत यहां से पलायन कर रहे हैं, अब हमें कानून पर से भरोसा उठ गया है।”

Uttar Pradesh News: ‘गांव छोड़कर आत्महत्या को मजबूर…’

पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अपना घर और गांव छोड़कर आत्महत्या को मजबूर होंगे। मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और ग्रामीणों में भी असंतोष देखा जा रहा है। वहीं इस संबंध में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आ सका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

यह भी पढ़ें: सोते समय उजड़ गया परिवार… कच्ची दीवार और टीनशेड गिरने से मां और 2 बच्चों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।